Delegation of Block Mukhiya Union Meets Union Minister Sanjay Seth to Discuss Local Issues ओरमांझी मुखिया संघ का प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsDelegation of Block Mukhiya Union Meets Union Minister Sanjay Seth to Discuss Local Issues

ओरमांझी मुखिया संघ का प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन

ओरमांझी में प्रखंड मुखिया संघ का प्रतिनिधिमंडल रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से मिला। मुखिया दीपक बड़ाइक और उप मुखिया संतोष गुप्ता ने विभिन्न स्थानीय समस्याओं जैसे मनरेगा योजना, जलापूर्ति, और खराब सड़क...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीThu, 12 June 2025 08:52 PM
share Share
Follow Us on
ओरमांझी मुखिया संघ का प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मंत्री को सौंपा ज्ञापन

ओरमांझी, प्रतिनिधि। प्रखंड मुखिया संघ का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से उनके रांची स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मुखिया दीपक बड़ाइक और उप मुखिया संतोष गुप्ता ने किया। मुखिया संघ के लोगों ने केंद्रीय मंत्री से प्रखंड की विभिन्न समस्याओं के संबंध में जानकारी दी। मनरेगा योजना, जलापूर्ति समस्या के साथ खराब सड़क, जिसका पिछले कई वर्ष पहले शिलान्यास हुआ था परंतु वह आज तक नहीं बनी है। केंद्रीय मंत्री ने सभी बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर काम करेंगे।

केंद्रीय राज्य मंत्री से मिलनेवाले प्रतिनिधिमंडल में सुनील उरांव, रमेश बेदिया, शिवनाथ मुंडा, रीना देवी, पूनम देवी, सावित्री देवी, राजेश गुप्ता, बीरेंद्र मुंडा, सुफल महली, पार्वती देवी, संतोष कुमार गुप्ता, नाजनीन परवीन, दशमी मिंज आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।