HEC Supply Workers Protest Against Discrimination and PF Issues in Ranchi एचईसी सप्लाई श्रमिकों ने प्रबंधन पर भेदभाव का आरोप लगाया, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsHEC Supply Workers Protest Against Discrimination and PF Issues in Ranchi

एचईसी सप्लाई श्रमिकों ने प्रबंधन पर भेदभाव का आरोप लगाया

रांची में एचईसी के सप्लाई श्रमिकों ने शनिवार को एफएफपी शेड के पास प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रबंधन पर भेदभाव और पीएफ राशि जमा न करने का आरोप लगाया। श्रमिकों ने कहा कि जुलाई से सभी सप्लाई कर्मियों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSat, 31 May 2025 10:46 PM
share Share
Follow Us on
एचईसी सप्लाई श्रमिकों ने प्रबंधन पर भेदभाव का आरोप लगाया

रांची, विशेष संवाददाता। एचईसी के सप्लाई श्रमिकों ने शनिवार को एफएफपी शेड के पास प्रदर्शन और सभा की। सभा में प्रबंधन पर सप्लाई श्रमिकों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। कामगारों को बताया गया कि सितंबर 2023 से जनवरी 24 तक पीएफ की राशि जमा नहीं की गयी है। इसकी शिकायत भविष्य निधि आयुक्त से की गयी है। सभा में प्रबंधन पर आरोप लगाया गया कि जुलाई से सभी सप्लाई कर्मियों का जेम पोर्टल के माध्यम से बाहरी एजेंसी को लाकर समायोजित किया जाएगा और कर्मियों को उनके अधीन किया जाएगा। बाहरी एजेंसी के आने से शोषण बढ़ जाएगा। कामगारों ने कहा कि वर्तमान की तरह ही एचईसी सभी सुविधाएं बहाल रख ठेका श्रमिको से काम कराए।

सभा की अध्यक्षता मनोज पाठक ने की। सभा में मुख्य रूप से रंथू लोहार, वाई त्रिपाठी, शुभम राय, रोहित पांडेय, प्रमोद कुमार, शारदा देवी, विशाल सिंह शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।