एचईसी पर केंद्र सरकार जल्द फैसला करे : लालदेव
रांची में हटिया कामगार यूनियन एटक के उपाध्यक्ष लालदेव सिंह ने सरकार से एचइसी प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले छह साल में अधिकारियों को भेजा है, लेकिन स्थिति...

रांची, वरीय संवाददाता। हटिया कामगार यूनियन एटक के उपाध्यक्ष लालदेव सिंह ने कहा है कि भारी अभियंत्रण निगम एचइसी के संबंध में सरकार फैसला जल्द ले। केन्द्र सरकार पिछले छह साल से भेल प्रबंधन के तेज तर्रार अधिकारियों को एचइसी को वेहतर स्थिति मे लाने के लिये प्रोमोशन एवं सभी सुविधा देकर भेजा है, लेकिन निगम को बेहतर करने वजाय इसे गर्त मे ले जा रहे हैं। वे मंगलवार को संगठन से संबद्ध सदस्यों की सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस वजह से कर्मचारियों को समय पर पारिश्रमिक व वेतन नहीं मिल रहा है। वहीं लगातार सुविधा में कटौती की जा रही है, जिस कारण श्रमिकों की स्थिति निरंतर खराब होती जा रही है।
इस तरह की स्थिति में निगम की दशा सुधारने को लेकर भेल प्रबंधन के अधिकारियों को रखने का कोई औचित्य नहीं है। अगर सरकार फैसला नही लेती है तो यहां के अधिकारी तथा मजदूर साथ मिलकर भेल प्रबंधन पर दवाव बनायेंगे ताकि कर्मचारियों की दुदर्शा की जानकारी केंद्र सरकार को हो सके। सभा में अध्यक्ष भवन सिंह, हरेंद्र प्रसाद व अन्य ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में मजदूर हित में कई प्रस्ताव पारित किए गए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।