Help Needed for Burn Victim Jitendra Singh from Bhandarigaon आग से झुलसे जितेंद्र को मदद की दरकार, Pithoragarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsPithoragarh NewsHelp Needed for Burn Victim Jitendra Singh from Bhandarigaon

आग से झुलसे जितेंद्र को मदद की दरकार

देवलथल क्षेत्र के भंडारीगांव निवासी जितेंद्र सिंह बसेड़ा आग से झुलस गए हैं। 13 जून को नाश्ता बनाते समय हादसा हुआ, जिससे उनका अधिकांश शरीर झुलस गया। वे जिला अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं और परिवार के...

Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Sun, 15 June 2025 04:06 PM
share Share
Follow Us on
आग से झुलसे जितेंद्र को मदद की दरकार

देवलथल क्षेत्र के भंडारीगांव निवासी जितेंद्र सिंह बसेड़ा पुत्र स्व. त्रिलोक सिंह बसेड़ा को मदद की दरकार है। रविवार को पूर्व जिपं सदस्य जगदीश कुमार ने बताया कि बीते 13जून को जितेंद्र घर पर नाश्ता बनाते समय आग से झुलस गए। हादसे में जितेंद्र के शरीर का अधिकतर हिस्सा झुलस गया है। वर्तमान में उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया कि परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य के घायल होने से परिजनों पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने लोगों से पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद के लिए आगे आने की अपील की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।