Hindustan Talent Award Ceremony to Honor Top 10th and 12th Grade Students on June 10 हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान पाएं, नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन कराएं , Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsHindustan Talent Award Ceremony to Honor Top 10th and 12th Grade Students on June 10

हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान पाएं, नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन कराएं

रांची में 10 जून को हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान का आयोजन एमिटी यूनिवर्सिटी कैंपस, नयासराय में होगा। इसमें 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 80% या अधिक अंक लाने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSun, 8 June 2025 03:22 AM
share Share
Follow Us on
हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान पाएं, नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन कराएं

रांची, विशेष संवाददाता। हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान का आयोजन 10 जून को एमिटी यूनिवर्सिटी कैंपस, नयासराय में होने जा रहा है। इसमें इस वर्ष 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। छात्र-छात्राएं नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में बढ़चढ़ कर हिस्सा भी ले रहे हैं। समारोह में जैक, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से इस वर्ष 80 प्रतिशत या इससे अधिक प्राप्तांक से 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं हिस्सा ले सकते हैं। इच्छुक मेधावी छात्र-छात्राएं हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान समारोह में भाग लेने के लिए नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर- 7004011979, पर सुबह 9.30 बजे से कर सकते हैं।

इसके अलावा ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन की भी व्यवस्था है। इसमें छात्र-छात्राएं हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान समारोह के दिन 10 जून (मंगलवार), को आयोजन स्थल- एमिटी यूनिवर्सिटी, नयासराय में पहुंचकर मौके पर ही अपना नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। समारोह में ये मेधावी विद्यार्थी अपनी सफलता की कहानी भी साझा करेंगे। वैसे छात्र-छात्राएं जो इस समारोह में भाग लेने की पात्रता रखते हैं और अब तक अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए हैं, वे दिए गए मोबाइल नंबर पर नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं या 10 जून को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।