Jharkhand Government Releases 1191 69 Crore for University Staff Salaries and Pensions विश्वविद्यालयों के लिए 1191.69 करोड़ रुपये जारी, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJharkhand Government Releases 1191 69 Crore for University Staff Salaries and Pensions

विश्वविद्यालयों के लिए 1191.69 करोड़ रुपये जारी

झारखंड सरकार ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों, कर्मियों के वेतन और सेवानिवृत्त कर्मियों की पेंशन के लिए 1191.69 करोड़ रुपये जारी किए हैं। रांची विश्वविद्यालय को सबसे अधिक 441.37 करोड़ रुपये मिले हैं,...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीThu, 22 May 2025 11:24 PM
share Share
Follow Us on
विश्वविद्यालयों के लिए 1191.69 करोड़ रुपये जारी

रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो राज्य सरकार ने झारखंड के विश्वविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों, पदाधिकारियों एवं कर्मियों के वेतन, संविदा पर कार्यरत कर्मियों के मानदेय और सेवानिवृत्त कर्मियों की पेंशन के लिए 1191.69 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है। रांची विश्वविद्यालय को सर्वाधिक राशि रांची विश्वविद्यालय को सेवानिवृत्त शिक्षकों और कर्मियों की पेंशन व अन्य लाभों के लिए 233.77 करोड़ रुपये तथा कार्यरत शिक्षकों और कर्मियों के वेतन व मानदेय के लिए 207.60 करोड़ रुपये मिले हैं। अन्य विश्वविद्यालयों को मिली राशि विनोबा भावे विश्वविद्यालय : पेंशन के लिए 148.80 करोड़, वेतन हेतु 93.39 करोड़ रुपये। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय : पेंशन के लिए 5.33 करोड़, वेतन मद में 22.68 करोड़ रुपये।

कोल्हान विश्वविद्यालय : पेंशन मद में 57.91 करोड़, वेतन के लिए 66 करोड़ रुपये। विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय : पेंशन मद में 26 करोड़, वेतन के लिए 71.97 करोड़ रुपये। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय : पेंशन के लिए 75.14 करोड़, वेतन हेतु 107.01 करोड़ रुपये। नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय : पेंशन के लिए 23.14 करोड़, वेतन हेतु 39.31 करोड़ रुपये। जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय : पेंशन मद में 2 करोड़, वेतन के लिए 11.64 करोड़ रुपये।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।