भुतनगर बस्ती में मरम्मत के बाद छह जलमीनार से पानी की सप्लाई शुरू
खलारी के भुतनगर बस्ती में रहने वाले 2000 ग्रामीणों की पेयजल समस्या को लेकर हिन्दुस्तान अखबार में प्रकाशित समाचार के बाद झारखंड सरकार की पीएचडी विभाग सक्रिय हुई। टीम ने छह जलमीनारों की मरम्मत की, जिससे...

खलारी, संवाददाता। हिन्दुस्तान अखबार में बोले रांची में खलारी कोयलांचल क्षेत्र के भुतनगर बस्ती में रहने वाले करीब 2000 से अधिक ग्रामीणों की पेयजल की समस्या से संबंधित समाचार 30 अप्रैल को छपने का असर दिखा। हिन्दुस्तान अखबार में भुतनगर बस्ती के लोगों की पेयजल की भयंकर समस्या और करीब डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से बने छह जलमीनार के खराब रहने की खबर छपने के बाद झारखंड सरकार का पीएचडी विभाग हरकत में आई और पीएचडी विभाग की दस सदस्यीय टीम खलारी प्रखंड के भुतनगर बस्ती पहुंची और नवनिर्मित सभी छह जलमीनार की मरम्मत कर जलमीनार को चालू करा दिया गया।
जलमीनार से पानी मिलने पर भुतनगर बस्ती के चेहरे खुशी से खिल उठे: खलारी प्रखंड के अंतर्गत आने वाले 2000 की आबादी वाले भुतनगर बस्ती में नवनिर्मित जलमीनार से पानी निकलता देख भुतनगर बस्ती वालों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बस्ती के ग्रामीणों ने बताया कि 25-25 लाख की लागत से भुतनगर बस्ती में छह जलमीनार बनाया गया था, लेकिन नवनिर्मित जलमीनार से पानी नहीं मिलने के कारण बस्ती में रहने वाले ग्रामीणों के बीच काफी निराशा छाई हुई थी और जलमीनार से पानी नहीं मिलने से ग्रामीण पीएचडी विभाग के प्रति नाराजगी व्यक्त कर रहे थे। भुतनगर के लोगों ने हिन्दुस्तान अखबार के प्रति आभार जताया: खलारी प्रखंड के अंतर्गत आने वाले भुतनगर बस्ती में पानी की समस्या से परेशान रहने वाले लोगों हिन्दुस्तान अखबार के प्रति आभार जताया। बस्ती के लोगों ने एक स्वर में कहा कि हिन्दुस्तान अखबार में बोले रांची कार्यक्रम को लेकर एक पेज का समाचार छपने के बाद पीएचडी विभाग हरकत में आया और मरम्मत करके बंद पड़े सभी जलमीनार को चालू कर दिया। कोट ------- भुतनगर बस्ती में पानी की समस्या की समस्या झेल रहे ग्रामीणों के कहानी की जानकारी मिलने पर हिन्दुस्तान अखबार ने बड़ा कवरेज दिया, जिसका असर तेजी से हुआ और पीएचडी विभाग की पूरी टीम भुतनगर बस्ती पहुंचकर जलमीनार का मरम्मत कराई इसलिए हमलोग हिन्दुस्तान अखबार के आभार व्यक्त करते हैं। अब्दुल्ला अंसारी, पूर्व जिला परिषद खलारी पूर्वी। वर्षों से पानी की समस्या झेल पुनर्वासित गांव भुतनगर बस्ती में जलमीनार मरम्मत के बाद पेयजल की सुविधा उपलब्ध होने पर बस्ती के चेहरे पर खुशी देखी जा रही है, जिसके लिए हम सभी बस्ती के लोग हिन्दुस्तान अखबार के आभारी हैं। मो मोइनुद्दीन अंसारी, चालक। जलमीनार की मरम्मत होने से पुनर्वासित गांव भुतनगर बस्ती के लोगों ने पेयजल की समस्या से राहत मिली है। हिन्दुस्तान अखबार में बोले रांची कार्यक्रम के दौरान समाचार छपने के बाद जलमीनार की मरम्मत कराई गई है, जिसके लिए हम सभी बस्ती के लोग हिन्दुस्तान अखबार के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। तेतरी देवी, घरेलू महिला भुतनगर बस्ती में रहने वाले लोगों के लिए पेयजल की समस्या हमेशा बनी रहती थी। पानी की व्यवस्था करने के लिए बस्ती की बेटी, बहुत को चापाकल का चक्कर लगाना पड़ता था, लेकिन हिन्दुस्तान अखबार में समाचार प्रकाशित होने के बाद पीएचडी विभाग के द्वारा जलमीनार की मरम्मत कराने से गर्मी के दिनों में भी हमलोगों को पानी मिल रहा है। रेहाना परवीन, घरेलू महिला।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।