ओपन राष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप में राहुल रंजन को मिला उत्कृष्ट कोच का सम्मान
झारखंड के योग प्रशिक्षक राहुल रंजन को ओडिशा के राउरकेला में आयोजित प्रथम ओपन राष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप 2024-25 में उत्कृष्ट जज एवं कोच के रूप में सम्मानित किया गया। उन्होंने मोक्ष मंत्रा योग के...

मैकलुस्कीगंज, प्रतिनिधि। ओडिशा के राउरकेला में आयोजित प्रथम ओपन राष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप 2024-25 में झारखंड के योग प्रशिक्षक राहुल रंजन को उत्कृष्ट जज एवं कोच के रूप में सम्मानित किया गया। वे लपरा स्वास्थ्य केंद्र, खलारी और राय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में योग प्रशिक्षक हैं। यह प्रतियोगिता जय प्रकाश अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, सुंदरगढ़ योगासन खेल संघ और मार्शल आर्ट अकादमी राउरकेला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई थी। इसमें विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने योगासन का अद्भुत प्रदर्शन किया। राहुल रंजन ने बताया कि उनके मार्गदर्शन में मोक्ष मंत्रा योग के कई बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर पदक जीते। मोक्ष योग की निदेशक स्वीटी कुमारी, अजय कुमार महतो, विजय यादव और रामप्रताप सिंह ने उनकी टीम को प्रोत्साहित किया। इस प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा, गुजरात, छत्तीसगढ़, ओडिशा और झारखंड सहित कई राज्यों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।