बैठक में धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का निर्णय
मैकलुस्कीगंज में रैयत विस्थापित मोर्चा की बैठक हुई, जिसमें जमीन से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की गई। एरिया अध्यक्ष बिगन सिंह भोगता ने बताया कि ग्रामीणों को जमीन के काम के लिए बार-बार अंचल कार्यालय के...

मैकलुस्कीगंज, प्रतिनिधि। रैयत विस्थापित मोर्चा रोहिणी करकट्टा ओसीपी शाखा की बैठक गुरुवार को नवाडीह मोना टोला में हुई। इसकी अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष शिवनारायण लोहरा और संचालन भरत महतो ने किया। बैठक में मुख्य रूप से मोर्चा के एरिया अध्यक्ष बिगन सिंह भोगता,प्रवक्ता रामलखन गंझु,उपाध्यक्ष अमृत भोगता,अनंत मुंडा सहित कई लोग उपस्थित थे। बैठक में मोर्चा के द्वारा जमीन संबंधित समस्याओं को लेकर जून माह में खलारी अंचल कार्यालय के समक्ष आहूत धरना को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। एरिया अध्यक्ष बिगन सिंह भोगता ने कहा कि खलारी प्रखंड के ग्रामीणो का जमीन संबंधित मामले को लेकर अंचल कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है।
ग्रामीणों का काम नहीं हो पाता है। चाहे ग्रामीणों के जमीन का रशीद काटने, म्यूटेशन करने ,दाखिल खारिज,जमीन के सत्यापन का कार्य समय पर नहीं होता है। इसके लिए ग्रामीणों को कार्यालय चक्कर लगाते रहते हैं। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले समय में रोहिणी करकट्टा खदान खुलना है और कई बाहरी लोगों ने यहां की ज़मीन को नौकरी लेने के लिए की बंदोबस्त कराया है। इससे भी ग्रामीणों को सचेत रहना होगा। इसलिए ग्रामीणों की जमीन संबंधित मामला उत्पन्न होगा। ऐसे में ग्रामीणों को अपने जमीन को बचाने और हक अधिकार लेने के लिए एकजुट होना होगा और संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा। तभी ग्रामीणों को उनका हक अधिकार मिल पायेगा। उन्होंने भारी संख्या में अंचल कार्यालय में धरना में शामिल होने की अपील की है। इस मौके पर बिनोद मुंडा, रॉकी पाहन, मिथुन गंझू, राजू लोहरा, अजित लोहरा, जीतवाहन गंझू, रविन्द्र महतो, गणेश लोहरा, बाबूलाल गंझू, राम जतन मुंडा, सुरेश लोहरा, दीपक कुमार, जगदीश मुंडा, चिरंजीवी प्रसाद,मंगलू गंझू, फ़लिंदर गंझू,तारा देवी, नीरा देवी, बिराज देवी, सोहबतिया देवी, अनीता देवी, कलावती देवी, बिरसी देवी, संगीता देवी चांदनी देवी, राधा देवी, कंचन देवी सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।