Police Officer Yogendra Yadav Dies After Prolonged Illness in Ranchi डोरंडा थाने में पदस्थापित पुलिसकर्मी की मौत, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsPolice Officer Yogendra Yadav Dies After Prolonged Illness in Ranchi

डोरंडा थाने में पदस्थापित पुलिसकर्मी की मौत

रांची के डोरंडा थाने में तैनात पुलिसकर्मी योगेंद्र यादव की बुधवार को रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह पिछले आठ महीने से बीमार थे और मंगलवार रात उनकी तबियत बिगड़ गई थी। उन्हें तत्काल रिम्स में...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीWed, 12 Feb 2025 05:42 PM
share Share
Follow Us on
डोरंडा थाने में पदस्थापित पुलिसकर्मी की मौत

रांची, वरीय संवाददाता। रांची के डोरंडा थाने में पदस्थापित पुलिसकर्मी योगेंद्र यादव का बुधवार को रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। योगेंद्र पीसीआर में तैनात थे। वह आठ महीने से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज भी चल रहा था। मंगलवार की रात उनकी तबियत बिगड़ी। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में रिम्स में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान बुधवार की सुबह उनकी मौत हो गई। एक महीने से वह मेडिकल लीव पर थे। डोरंडा थाने के बैरक में रहकर वह इलाज करा रहे थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।