Ranchi Civil Courts Reopen After 16-Day Summer Break सिविल कोर्ट कल से खुलेंगे, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsRanchi Civil Courts Reopen After 16-Day Summer Break

सिविल कोर्ट कल से खुलेंगे

रांची में सभी सिविल कोर्ट 16 दिनों की गर्मी छुट्टी के बाद सोमवार को फिर से खुलेंगे। हाईकोर्ट के आदेश पर 24 मई से 7 जून तक गर्मी की छुट्टी घोषित की गई थी। इस साल सिविल कोर्ट में गर्मी की छुट्टी लागू...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSat, 7 June 2025 08:31 PM
share Share
Follow Us on
सिविल कोर्ट कल से खुलेंगे

रांची। 16 दिनों की गर्मी छुट्टी के बाद सोमवार को राज्य के सभी सिविल कोर्ट खुलेंगे। सिविल कोर्ट में पहली बार गर्मी की छुट्टी घोषित की गई है। हाईकोर्ट के आदेश पर 24 मई से 7 जून तक गर्मी की छुट्टी घोषित की गई है। 8 जून रविवार है। इस साल राज्य के सिविल कोर्ट में दो बदलाव किए गए हैं। इसमें गर्मी की छुट्टी लागू करना और मार्निंग कोर्ट की व्यवस्था को खत्म करना शामिल है। बता दें कि इसके पहले अप्रैल माह के प्रथम सोमवार से लेकर जून महीने के आखिरी शनिवार तक मार्निंग कोर्ट की व्यवस्था चल रही थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।