Self-Defense Workshop for Women and Girls Organized by Maa Foundation in Ranchi बच्चियों को आत्मसुरक्षा और कानून की दी जानकारी, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsSelf-Defense Workshop for Women and Girls Organized by Maa Foundation in Ranchi

बच्चियों को आत्मसुरक्षा और कानून की दी जानकारी

रांची में मां फाउंडेशन ने महिलाओं और बेटियों के लिए एक विशेष आत्मसुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया। इस दो दिवसीय कार्यशाला का उद्देश्य युवतियों को आत्मरक्षा का ज्ञान देना था। NCC की कैप्टन प्रिया...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSun, 1 June 2025 07:17 PM
share Share
Follow Us on
बच्चियों को आत्मसुरक्षा और कानून की दी जानकारी

रांची, संवाददाता। मां फाउंडेशन संस्था ने महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा, आत्मविश्वास और नैतिक मूल्यों को समर्पित एक विशेष आत्मसुरक्षा दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन अस्पताल के सभागार में आयोजित किया। कार्यशाला का उद्देश्य युवतियों एवं महिलाओं को आत्मरक्षा के आवश्यक तकनीकी ज्ञान से लैस करना है, जिससे वे किसी भी संकट की घड़ी में स्वयं की सुरक्षा कर सकें। आत्मरक्षा के व्यावहारिक प्रशिक्षण के साथ-साथ मानसिक दृढ़ता के लिए एनसीसी की कैप्टन प्रिया श्रीवास्तव के नेतृत्व में कैडेट टीम की ओर से प्रशिक्षण दिया। इस दौरान आरती वर्मा ने पोक्सो एक्ट एवं बच्चियों को कानून, संपर्क और सुरक्षा की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दूसरे दिन साइबर फ्रॉड एवं साइबर सिक्योरिटी का विशेष प्रशिक्षण शिवम मिश्रा ने दिया। इस आयोजन में मेडिक्योर के चेयरमैन डॉ अमिताभ कुमार, मेडिकल डायरेक्टर डॉ अर्चना पांडेय विशेष रूप से उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।