देश के विकास मे त्यागी समाज का महत्वपूर्ण योगदान : अश्वनी त्यागी
Muzaffar-nagar News - देश के विकास मे त्यागी समाज का महत्वपूर्ण योगदान : अश्वनी त्यागी

शुकतीर्थ स्थित त्यागी आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में एमएलसी अश्वनी त्यागी ने समाज की ऐतिहासिक धरोहर के सौंदर्यीकरण एवं नव-निर्मित भवन का लोकार्पण किया। साथ ही एक नए भवन का भूमि पूजन भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमएलसी अश्वनी त्यागी ने कहा कि त्यागी समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। शिक्षा, साहित्य, प्रशासन, राजनीति और स्वतंत्रता आंदोलन में समाज की अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में डॉ. राजेंद्र प्रसाद का नाम महावीर त्यागी ने प्रस्तावित किया था। एमएलसी ने युवाओं को नशे से दूर रहकर शिक्षा और सेवा की ओर बढ़ने की अपील की।
अश्वनी त्यागी ने कहा कि यदि समाज को दिशा देनी है तो हर व्यक्ति को 10 बच्चों को गोद लेकर उन्हें शिक्षित करना चाहिए। सेवानिवृत्त लोग अपने जीवन के 15 वर्ष समाज को दें।देश के विकास मे त्यागी समाज का महत्वपूर्ण स्थान है। उद्योगपति सुरेश त्यागी ने समाज के भीतर रोजगार सृजन की आवश्यकता पर बल दिया। देवव्रत त्यागी, ऋतु त्यागी, अनिल त्यागी अन्य वक्ताओं ने समाज सेवा, स्वास्थ्य सहायता, कन्यादान और जागरूकता अभियान चलाने की अपील की। कार्यक्रम में डॉ. आर.एन. त्यागी, सुशील त्यागी रोहाना, सत्यपाल त्यागी, शिवकुमार त्यागी, पंकज त्यागी, विजयपाल त्यागी, मंगलसैन त्यागी, संदीप एडवोकेट, ललित, ऋतु त्यागी, रूबी त्यागी, दीपा त्यागी समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट प्रमोद त्यागी ने की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।