Serious Conspiracy Against Babulal Marandi BJP Leader Aditya Sahu बाबूलाल मरांडी के खिलाफ साजिश, सत्ता का दुरुपयोग : आदित्य साहू, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsSerious Conspiracy Against Babulal Marandi BJP Leader Aditya Sahu

बाबूलाल मरांडी के खिलाफ साजिश, सत्ता का दुरुपयोग : आदित्य साहू

रांची में भाजपा महामंत्री आदित्य साहू ने बाबूलाल मरांडी और उनके परिवार के खिलाफ साजिश को गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र और विपक्ष की आवाज की सुरक्षा का मुद्दा है। साहू ने चेतावनी दी कि यदि...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीMon, 2 June 2025 07:52 PM
share Share
Follow Us on
बाबूलाल मरांडी के खिलाफ साजिश, सत्ता का दुरुपयोग : आदित्य साहू

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्यसभा सांसद व भाजपा महामंत्री आदित्य साहू ने कहा है कि बाबूलाल मरांडी व उनके परिवार के खिलाफ साजिश रचा जाना बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला है। यह सिर्फ एक व्यक्ति की सुरक्षा नहीं, बल्कि लोकतंत्र की गरिमा और विपक्ष की आवाज की सुरक्षा का सवाल है। राज्यसभा सांसद ने कहा कि यह विपक्ष की आवाज को दबाने की घिनौनी कोशिश है। साहू ने कहा कि बाबूलाल मरांडी या उनके परिवार के किसी भी सदस्य को एक खरोंच भी आती है, तो झारखंड की जनता, भाजपा का हर कार्यकर्ता और हम सब मिलकर सड़कों पर उतरेंगे, ये लड़ाई सिर्फ बाबूलाल मरांडी की नहीं, ये लड़ाई हर उस व्यक्ति की है, जो लोकतंत्र और सच के साथ खड़ा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।