Shiv Manda Puja Concludes with Devotion and Cultural Celebration in Jharkhand अनगड़ा में अंगारों पर चलकर फूलखुंदी की रस्म निभाई, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsShiv Manda Puja Concludes with Devotion and Cultural Celebration in Jharkhand

अनगड़ा में अंगारों पर चलकर फूलखुंदी की रस्म निभाई

अनगड़ा में शिव मंडा पूजा समिति सोसो द्वारा आयोजित पांच दिनी शिव मंडा पूजा मंगलवार को फूलखुंदी और झूलन के साथ संपन्न हुई। 59 भोक्ता और 81 सोकताइन ने नंगे पांव अंगारों पर चलकर अपनी आस्था दिखाई। इस मौके...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीTue, 15 April 2025 10:01 PM
share Share
Follow Us on
अनगड़ा में अंगारों पर चलकर फूलखुंदी की रस्म निभाई

अनगड़ा, प्रतिनिधि। शिव मंडा पूजा समिति सोसो द्वारा पांच दिनों तक चली शिव मंडा पूजा मंगलवार की सुबह फूलखुंदी और झूलन के साथ संपन्न हुई। 59 भोक्ता और 81 सोकताइन नंगे पांव अंगारों पर चलकर अपनी आस्था का परिचय दिया। इससे पूर्व रविवार की रात मंडा पूजा मेले की शुरुआत मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, विशिष्ट अतिथि प्रमुख दीपा उरांव, मुखिया भुनेश्वर बेदिया, बुधराम बेदिया ने संयुक्त रूप से किया। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि मंडा पूजा उपासना और भक्ति का प्रतीक है। दहकते अंगारों पर चलना हमारी आस्था को मजबूत करता है। मंडा पूजा झारखंडी संस्कृति की अहम कड़ी है। पूर्वजों की इस परंपरा को आगे भी कायम रखने की जरूरत है। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष प्रदीप महतो ने किया। सोमवार की रात पश्चिम बंगाल की छऊ नृत्य पार्टी ने लोगों का मनोरंजन किया। मौके पर जनार्दन महतो, सुरेश महतो, पंकज महतो, बलराम महतो, राजकिशोर महतो, रामदास महतो, अजीत महतो और सतीश महतो आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।