Three-Day Gayatri Mahayagna Begins at Hesalong Shiva Temple Mukluskiganj हेसालोंग में कलश यात्रा के साथ नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsThree-Day Gayatri Mahayagna Begins at Hesalong Shiva Temple Mukluskiganj

हेसालोंग में कलश यात्रा के साथ नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू

मैकलुस्कीगंज में हेसालोंग शिव मंदिर परिसर में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन शुरू हुआ। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा और शोभायात्रा के साथ हुई। श्रद्धालुओं ने रुद्राभिषेक का...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 2 May 2025 08:09 PM
share Share
Follow Us on
हेसालोंग में कलश यात्रा के साथ नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू

मैकलुस्कीगंज, प्रतिनिधि। नौ कुंडीय राष्ट्र जागरण अभियान के अंतर्गत हेसालोंग शिव मंदिर परिसर में शुक्रवार से तीन दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। यह आयोजन शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में शिव मंदिर कमेटी द्वारा संपन्न कराया जा रहा है। महायज्ञ की शुरुआत भव्य कलश यात्रा और शोभायात्रा के साथ हुई। यज्ञ मंडप के पास ध्वजारोहण कर कलश यात्रा गाजे-बाजे और जयघोष के साथ निकली गई। लगभग 500 के संख्या में श्रद्धालु महिलाएं सिर पर कलश लिए देवनद बाघमरी गई। जहां विधिवत पूजन के बाद पवित्र जल लेकर मंदिर प्रांगण पहुंचीं। कलश पूजन के उपरांत शोभायात्रा में शामिल शक्तिस्वरूपा एवं देवस्वरूपा महिलाओं का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए द्वारा चना, गुड़-शरबत, केला और मंदिर कमेटी द्वारा खीर का वितरण किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिन स्थापित शिव मंदिर में रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। शनिवार को महायज्ञ के दूसरे दिन देवपूजन, हवन और भंडारा का आयोजन किया जाएगा। वहीं शाम को दीपयज्ञ, युग संगीत और प्रवचन की श्रृंखला चलेगी। तीसरे दिन पूर्णाहुति, विभिन्न प्रकार के संस्कार किया जाएगा। कलश यात्रा और रूद्राभिषेक का संचालन में डकरा शक्तिपीठ से आई टोली में नवकुमार बनर्जी, भोला परिवार्जक, राजकुमार, मुकेश यदुवंशी, दिनेश, भरत रजक, मिथिलेश प्रजापति, शशि तुरी, कलामुनि देवी, रेशमा देवी के द्वारा किया गया। इस मौके पर अरविंद कुमार, भीम प्रसाद, कुलदीप साहू, पवन साहू,लखन प्रसाद, दीपक प्रसाद, अनिल कुमार, गौरी शंकर, विजय गुप्ता,प्रीतम साहू,रमेश साहू, पंकज प्रसाद, शिवदेव साहू, जितेंद्र भारती, भोला प्रसाद,अजय प्रसाद, दिलीप प्रसाद, रविन्द्र साहू, विकास शाह सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।