नामकुम में चार साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
झारखंड के नामकुम थाना क्षेत्र के रामपुर से ट्रक चालक मंटू अंसारी और खलासी मोहम्मद मोमिन को पुलिस ने गिरिडीह के बेंगाबाद से गिरफ्तार किया। दोनों पर 10 सितंबर 2022 को टाटीसिलवे के गोदाम से सामान चुराने...

नामकुम, संवाददाता। थाना क्षेत्र के रामपुर से ट्रक से सामान चुराकर बेचने के आरोपी चालक मंटू अंसारी और खलासी मोहम्मद मोमिन को गिरिडीह के बेंगाबाद से पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानेदार मनोज कुमार ने बताया कि 10 सितंबर 2022 में दोनों टाटीसिलवे के महिलौंग गोदाम से एलजी कंपनी का एसी, फ्रिज, वाशिंग मशीन और ओवन सहित अन्य गिफ्ट सामान लेकर जमशेदपुर के लिए निकले थे। दोनों अपने अन्य साथियों की मदद से रामपुर में सामान को अन्य वाहन पर लोड कर गायब कर दिया था। इस मामले में अन्य आरोपी पकड़े जा चुके थे। चालक और खलासी पिछले चार साल से फरार चल रहे थे।
दोनों को केस अनुसंधानक प्रभुवन कुमार ने गिरिडीह के बेंगाबाद से गिरफ्तार किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।