Eid-ul-Adha Celebrated Peacefully in Patna with Prayers and Community Spirit सौहार्दपूर्ण वातावरण में अता की गई बकरीद की नमाज़, Sahibganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsEid-ul-Adha Celebrated Peacefully in Patna with Prayers and Community Spirit

सौहार्दपूर्ण वातावरण में अता की गई बकरीद की नमाज़

पतना में शनिवार सुबह 7 बजे ईद-उल-उजहा (बकरीद) की नमाज विभिन्न ईदगाह और मस्जिदों में अदा की गई। मुस्लिम समुदाय ने नए कपड़े पहनकर नमाज पढ़ी और अमन व भाईचारे की दुआ की। नमाज के बाद एक दूसरे को बकरीद की...

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंजSat, 7 June 2025 04:31 PM
share Share
Follow Us on
सौहार्दपूर्ण वातावरण में अता की गई बकरीद की नमाज़

पतना। प्रखंड के विभिन्न ईदगाह व मस्जिद में ईद-उल-उजहा(बकरीद) का नमाज अदा शनिवार की सुबह 7 बजे से की गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सुबह से ही नये नये कपड़े पहनकर ईदगाह व मस्जिद नमाज़ अदा करने पहुंचे थे। इस क्रम में उनलोगों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में नमाज अदा कर अमन, चैन व भाईचारे के लिए दुआ की मांग की। वहीं नमाज के बाद एक दूसरे से गले लगाकर बकरीद की बधाई दी। प्रखंड में मुख्य रूप से केन्दुआ ईदगाह, मोहब्बतपुर ईदगाह, ईटापोखर, तलबड़िया जामा मस्जिद, मयुरझुटी, छोटा रांगा, लखीपुर के ईदगाह में शांतिपूर्वक नमाज़ अदा की गई। इधर विधि व्यवस्था को लेकर रांगा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव दलबल के साथ केन्दुआ ईदगाह पहुंचे थे।

वहीं ईदगाह, मस्जिद व विभिन्न चौक चौराहे में दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।