संताली पत्रिका लोकापर्ण,रचनाकार शुभ्रा संतोषी सम्मानित
साहिबगंज में झारखंड राज्य भाषा साहित्य अकादमी के तत्वावधान में संताली भाषा साहित्य की पत्रिका 'तोडे सुत़ाम' का लोकार्पण हुआ। कार्यक्रम में अतिथियों ने संताली साहित्य के संरक्षण की दिशा में पत्रिका के...

साहिबगंज। झारखंड राज्य भाषा साहित्य अकादमी के तत्वावधान में संताली भाषा साहित्य की पत्रिका तोडे़ सुत़ाम का लोकार्पण प्रगति भवन सभागार में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अमर शहीद सिदो कान्हू की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ हुआ। अतिथि विश्व भारती विश्वविद्यालय (शांतिनिकेतन) के संताली विभागाध्यक्ष दुखिया टुडू , गोड्डा कॉलेज संताली विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ प्रदी नाथ हांसदा, दरकु हॉसदा महाविद्यालय मल्लारपुर (पश्चिम बंगाल)के डॉ गोपीनाथ टुडू व वरिष्ठ पत्रकार साइमन हांसदा को अंग वस्त्र व पुस्तक प्रदान कर झारखंड राजभाषा साहित्य अकादमी के अध्यक्ष व विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ के कुलाधपति डॉ रामजन्म मिश्र ने किया। पत्रिका का लोकार्पण कुलाधिपति डॉ रामजन्म मिश्र, , दुखिया टुडू ,डॉक्टर प्रदी नाथ हांसदा , डॉ. सच्चिदानंद, डॉक्टर गोपी चंद्र टुडू व साइमन हांसदा ने समवेत रूप से किया।
डॉक्टर दुखिया टुडू ने कहा कि तोड़े सुदाम पत्रिका संताली भाषा साहित्य संस्कृति के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण काम कर रही है। पत्रिका के संपादक डॉ प्रदी नाथ हांसदा ने कहा कि यह पत्रिका नवोदित रचनाकारों का समर्थ और सार्थक मंच प्रदान कर रही है। इस पत्रिका के गुणवत्ता के बल पर यूजीसी के जनरल में इसका नाम दर्ज है। डॉ रामजन्म मिश्र ने कहा कि तोड़े सुत़ाम संताली साहित्य की पत्रिका है इसका नाम संताली के प्रसिद्ध साहित्यकार नारायण सोरेन तोड़े सुताम के नाम पर रखा गया है। नारायण सोरेन कोटलपोखर के रहने वाले थे। यह पत्रिका शोधार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है। मौके पर संताली भाषा साहित्य के उभरती रचनाकार शुभ्रा संतोषी मुर्मू को डॉ रामजन्म मिश्र ने बाबूलाल मुर्मू आदिवासी कथा सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सच्चिदानंद ने किया । धन्यवाद ज्ञापन विमल मुर्मू ने किया। मौके पर सुहागिन टुडू ,आर्यन हांसदा, मनोज मुर्मू, ,मंजू कुमार सोरेन मुख्य रूप से मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।