Vaccination Drive for Haj Pilgrims 80 Travelers to Get Immunized हज यात्रियों का कराया गया टीकाकरण, Sahibganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsVaccination Drive for Haj Pilgrims 80 Travelers to Get Immunized

हज यात्रियों का कराया गया टीकाकरण

साहिबगंज में सदर अस्पताल के वेयर हाउस में स्वास्थ्य विभाग ने हज यात्रियों के लिए टीकाकरण किया। डॉ. अमित कुमार की अगुवाई में 30 यात्रियों को टीका और पोलियो खुराक दी गई, जबकि अनुमंडल अस्पताल राजमहल में...

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंजSat, 26 April 2025 02:55 PM
share Share
Follow Us on
हज यात्रियों का कराया गया टीकाकरण

साहिबगंज। सदर अस्पताल स्थित वेयर हाउस के नीचे भवन में शनिवार को स्वास्थ विभाग द्वारा आजमीने हज का टीकाकरण किया गया है। इसमें मुख्य रूप से डॉ. अमित कुमार शामिल हुए। स्वास्थ कर्मियों द्वारा इस साल हज पर जाने वाले हज यात्रियों को इंफीयूलेन्जा, मेनजाइटिक्स का टीका व पोलियो की खुराक दी गई है। वही टीका के दौरान सदर अस्पताल में कुल 30 हज यात्रियों को टीका व पोलियो की खुराक दी गई। जबकि अनुमंडल अस्पताल राजमहल में 50 हज यात्रियों को इंफीयूलेन्जा, मेनजाइटिक्स व पोलियो की खुराक दी गई है। वहीं जिला को-ऑर्डिेनेटर अनवर अली ने बताया कि इससाल 2025 में जिला से कुल 80 आजमीने हज हज यात्रा पर जायेगे। इसमे 53 पुरुष व 27 महिला है। मौके पर स्कूल संस्था के जिला को ओर्डिनेटर रंजीत कुमार समेत अन्य स्वास्थ कर्मी थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।