Women Celebrate Vat Savitri Vrat for Husbands Longevity in Various Temples सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री व्रत पर रखा उपवास, Sahibganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSahibganj NewsWomen Celebrate Vat Savitri Vrat for Husbands Longevity in Various Temples

सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री व्रत पर रखा उपवास

महिलाओं ने शहर और प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में बट सावित्री का व्रत रखा। उन्होंने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला उपवास रखकर पूजा की। इस अवसर पर महिलाएं सोलह श्रृंगार कर बट वृक्ष की पूजा करती...

Newswrap हिन्दुस्तान, साहिबगंजMon, 26 May 2025 04:22 PM
share Share
Follow Us on
सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री व्रत पर रखा उपवास

राजमहल/मंगलहाट। शहर सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में महिलाओं के द्वारा अखंड सौभाग्यवती का व्रत बट सावित्री का व्रत रख पूजा अर्चना किया गया। जानकारी के अनुसार महाजन टोली ,कासिम बाजार, गोदारा घाट, नील कोठी, बर्मन कॉलोनी, नया बाजार, हाट पाड़ा प्रखंड के जामनगर, लखीपुर ,फुलवरिया,मंडई, कांजी गांव, भैंस मारी आदि जगह पर महिलाओं ने विभिन्न मंदिरों में बट वृक्ष के नीचे पति के दीर्घायु के लिए सोलह सिंगार कर निर्जला उपवास रखते हुए पूजा अर्चना किया।पुरोहित के द्वारा कथा का श्रवण कराया गया। उधर, मंगलहाट व आसपास के इलाकों में वट सावित्री मनाया गया। इस मौके पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्रत रखती हैं।

इस व्रत में महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत और पूजा-पाठ करती हैं। यह पर्व प्रत्येक वर्ष के ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इसमें महिलाएं सोलह श्रृंगार कर बट वृक्ष पास पहुंचकर बट वृक्ष की पूजा करती हैं । वृक्ष की परिक्रमा करती है और पति की दीर्घायु होने की कामना करती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।