पीएलएफआई के फरार उग्रवादी ने किया आत्मसमर्पण
सिमडेगा में, 20 वर्षों से फरार पीएलएफआई उग्रवादी अब्राहम कंडुलना ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। महाबुआंग थाना में आत्मसमर्पण करने वाले अब्राहम पर हत्या सहित कई मामले दर्ज थे। पुलिस ने उसकी...

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। 20 वर्षो से फरार चल रहे पीएलएफआई उग्रवादी अब्राहम कंडुलना ने पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण किया है। एसपी एम अर्शी ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता आयोजित कर बताया कि उग्रवादी अभिराम कंडुलना उर्फ अब्राहम कंडुलना ने महाबुआंग थाना में आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने बताया कि अब्राहम पिछले 20 वर्षो से फरार चल रहा था। और पुलिस बानो थाना में दर्ज तीन मामले में फरार उग्रवादी अब्राहम कंडुलना की तालाश कर रही थी। उन्होंने बताया कि पुलिस के द्वारा फरार उग्रवादी अब्राहम के खिलाफ लाल वारंट जारी करते हुए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। पुलिस की दबिश के बाद उग्रवादी अब्राहम कंडुलना ने आतमसमर्पण कर लिया।
उन्होंने बताया कि अब्राहम पर बानो थाना में कांड संख्या 13/2005, 09/2006 और 04/2011 के तहत हत्या सहित अन्य मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने के बाद उग्रवादी को जेल भेज दिया गया है। मौके पर एसडीपीओ बैजु उरांव भी उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।