संगठन मजबूती के लिए प्रदेश प्रभारी ने कांग्रेस नेताओं को दिया मंत्र
सिमडेगा में कांग्रेस पार्टी की बैठक हुई, जिसमें पार्टी के जिला अध्यक्ष डेविड तिर्की ने अध्यक्षता की। प्रदेश प्रभारी के राजू ने संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया और पेसा कानून पर...

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। कांग्रेस पार्टी की बैठक रविवार को परिसदन सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष डेविड तिर्की ने की। बैठक में मुख्य रुप से पार्टी के प्रदेश प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव कमलेश महतो, पूर्व सांसद धीरज साहू, कैबिनेट मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, विधायक भूषण बाड़ा उपस्थित थे। बैठक में प्रदेश प्रभारी के राजू ने संगठन मजबूती के लिए जिले के कांग्रेस नेताओ और कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आपसी मतभेद भुलकर समन्वय बनाते हुए पार्टी हित के लिए काम करें और संगठन को मजबूत बनाएं। उन्होंने संगठन मजबूती, संगठन सृजन कार्यक्रम 2025 के संबंध में भी जानकारी दी।
बैठक को अन्य कई कांग्रेस नेताओं ने भी संबोधित करते हुए जिले के एक एक लोगों को पार्टी से जोड़ने की अपील करते हुए पार्टी स्तर से लोगों की समस्याओं के समाधान की भी बात कही। इससे पूर्व सभी अतिथियों का स्वागत पार्टी नेताओं ने पारंपारिक तरीके से किया। बैठक के बाद कांग्रेस के सभी नेता कोलेबिरा विधायक विक्सल कोंगाड़ी के आवास में आयोजित कार्यक्रम में भी भाग लिया। मौके पर प्रदीप केसरी, संतोष सिंह, जोसिमा खाखा, सीमा सीता एक्का, सामरोम पोल टोपनो, समी आलम, एजाज अहमद, जोनसन मिंज, पुष्पा कुल्लू, कृष्णा नाग, रंधीर रंजन सहित कई कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। पेसा कानून लागू करने से पूर्व हो चर्चा: प्रदेश प्रभारी प्रदेश प्रभारी के राजू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि झारखंड सरकार लगातार बेहतर कार्य कर रही है। उन्होंने पेसा कानून से संबंधित सवाल पर कहा कि पेसा कानून के लिए जो ड्राफ्रट तैयार किया गया है उसे आदिवासी नेताओं और लोगों के साथ बैठकर चर्चा करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि घर घर कांग्रेस का झंडा कार्यक्रम चलाकर सरकार और पार्टी के नीति सिद्धांतों से लोगों को अवगत कराया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।