केलाघाघ डैम को नए रूप में किया जाएगा विकसित: डीसी
सिमडेगा में, डीसी कंचन सिंह, एसपी एम. अर्शी और उप विकास आयुक्त ने केलाघाघ डैम का दौरा किया। उन्होंने इसकी प्राकृतिक सुंदरता की सराहना की और इसे पर्यटन के लिए विकसित करने की संभावनाओं का आकलन किया।...

सिमडेगा, प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह और एसपी एम. अर्शी और उप विकास आयुक्त श्री संदीप कुमार दोराईबुरु ने जिला मुख्यालय स्थित मनोरम पर्यटन स्थल केलाघाघ डैम का भ्रमण किया। मौके पर डीसी ने केलाघाघ डैम की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना की और इसे पर्यटन के रूप में विकसित करने की संभावनाओं का आकलन किया। उन्होंने कहा कि यहां आर्थिक विकास की भी अपार संभावनाएं हैं। पर्यटन के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के साथ साथ पर्यटकों के लिए सुविधाओं का विस्तार आवश्यक है। डीसी ने डैम में सुरक्षित एवं भयमुक्त पर्यटन वातावरण सृजित करने एवं डैम को नए रूप में विकसित करने पर बल दिया।
मौके पर डीसी ने मत्स्य विभाग द्वारा केज कल्चर के माध्यम से की जा रही मत्स्य पालन गतिविधियों का भी निरीक्षण कर सराहना की। मौके पर डीडीसी संदीप कुमार दोराईबुरु आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।