ईदगाह में 7:30 बजे अदा की जाएगी ईद की नमाज
सिमडेगा में ईदगाह कमिटि की बैठक में ईद-उल-फितर के नमाज का समय निर्धारित किया गया। जामा मस्जिद में सुबह 7 बजे और ईदगाह में 7:30 बजे नमाज अदा की जाएगी। अन्य मस्जिदों में भी नमाज के समय की जानकारी दी गई।...

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। ईदगाह कमिटि की बैठक मंगलवार की देर शाम हुई। बैठक में ईद-उल- फितर के नमाज का समय निर्धारित किया गया। बताया गया कि जामा मस्जिद में सुबह सात बजे में ईद की नमाज अदा की जाएगी। वहीं ईदगाह में 7:30 बजे नमाज अदा की जाएगी। इधर अंजुमन फैजुर्रजा कमिटि की भी बैठक हुई। बैठक में नमाज का समय निर्धारित किया गया। बताया गया कि खैरनटोली स्थित गौसिया मस्जिद में 7:30 बजे, गरीब नवाज मस्जिद आजाद बस्ती में 8:00 बजे और रजा मस्जिद में 8:30 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी। कमिटि के पदधारियों ने मुस्लिम धर्मावलंबियों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर ईद की नमाज अदा करने की अपील की है। -
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।