Jharkhand State Level Sub-Junior Athletics Championship Eight Athletes Depart for Jamtara एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग जामताड़ा गए 8 खिलाड़ी, Simdega Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsJharkhand State Level Sub-Junior Athletics Championship Eight Athletes Depart for Jamtara

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग जामताड़ा गए 8 खिलाड़ी

14 और 15 जून को जामताड़ा में होने वाली दूसरी झारखंड राज्य स्तरीय सब जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए आठ एथलेटिक्स खिलाड़ी शुक्रवार को रवाना हुए। जिला एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष और खेलो...

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगाSat, 14 June 2025 01:02 AM
share Share
Follow Us on
एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग जामताड़ा गए 8 खिलाड़ी

सिमडेगा, प्रतिनिधि। 14 व 15 जून को जामताड़ा में आयोजित दूसरी झारखंड राज्य स्तरीय सब जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप भाग लेने आठ एथलेटिक्स खिलाड़ी शुक्रवार को रवाना हुए। उनके साथ कोच भी जामताड़ा रवाना हुए हैं। सभी खिलाडि़यों को जिला एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष वेदप्रकाश और खेलो इंडिया के कोच दिनेश विधकर्मा ने शुभकामना देकर रवाना किया। जामताड़ा जाने वाले खिलाडि़यों में आकाश मांझी, मंजीत बड़ा,हर्ष कुमार गोप, प्रिंस कुल्लू, अरुण प्रधान, मुनिका कुमारी, खुशबू कुमारी, आरती कुमारी और कोच दिनेश कुमार महतो शामिल है। -

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।