सुखद पहल: सदर अस्पताल में बच्चों के इलाज के लिए शुरु हुआ पिकू वार्ड
सिमडेगा जिले के सदर अस्पताल में बच्चों के लिए पिकु वार्ड का पुनः उद्घाटन किया गया है। सीएस डॉ रामदेव पासवान ने बताया कि इस वार्ड में शिशु रोग विशेषज्ञों की देखरेख में बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य...

सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की मार झेल रहे जिले के लोगों को सदर अस्पताल से एक सुखद खबर प्राप्त हुई है। सदर अस्पताल परिसर में कोरोना काल में बने बच्चों के लिए पिकु वार्ड को एक बार फिर से शुरु किया गया है। सीएस डॉ रामदेव पासवान ने पिकु वार्ड की सेवा फिर से शुरु होने की जानकारी देते हुए बताया कि पिकु वार्ड में बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिकु वार्ड में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ भानु प्रताप साहू और डॉ दुर्गा टुडू को प्रतिनियुक्त किया गया है। जिनकी देखरेख में वार्ड का संचालन होगा।
उन्होंने बताया कि वार्ड में बच्चो के इलाज के लिए अत्याधुनिक सुविधा भी उपलब्ध करायी गई है। बच्चों को छोटी मोटी बीमारी होने पर परेशान रहने वाले अभिभावकों के लिए पिकु वार्ड का शुभारंभ होना सुखद संदेश है। लोगों ने कहा कि पिकु वार्ड का शुभारंभ तो हो गया है लेकिन वार्ड अपने उददेश्य पर लगातार सेवा देते रहे यह सदर अस्पताल के लिए चुनौती होगी। लोगों ने बताया कि वर्ष 2022 में भी तत्कालिन मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने पिकु वार्ड का उदघाटन किया था। लेकिन उदघाटन के कुछ ही दिनों के बाद पिकु वार्ड को बंद कर दिया गया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।