Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsPolice Arrest Two Drug Traffickers with 13 7 kg Ganja in Bansjor
13.7 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
बांसजोर पुलिस ने एक यात्री बस से दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लगभग 13.7 किलो गांजा बरामद हुआ है। तस्कर राउरकेला से बिहार गांजा ले जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी...
Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगाFri, 25 April 2025 10:29 PM

बांसजोर, प्रतिनिधि। बांसजोर ओपी पुलिस ने शुक्रवार की शाम एक यात्री बस से दो गांजा तस्करो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करो के पास से लगभग 13.7 किलो गांजा भी बरामद किया गया है। एसडीपीओ बैजु उरांव ने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान के दौरान राउरकेला से बिहार जाने वाली एक याी बस से जोखन चौधरी और ओमप्रकाश चौधरी नामक दो गांजा तस्करो को गांजा सहित गिरफ्तार किया गया। गांजा तस्करो के द्वारा गांजा बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस ने गांजा तस्करी के संबंध में मामला दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।