Farmers in Kushinagar Struggle Against Blue Bulls and Wild Boars Rampage नीलगाय व जंगली सुअरों के आतंक से किसान परेशान, आक्रोश, Kushinagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsFarmers in Kushinagar Struggle Against Blue Bulls and Wild Boars Rampage

नीलगाय व जंगली सुअरों के आतंक से किसान परेशान, आक्रोश

Kushinagar News - कुशीनगर के किसान नीलगाय और जंगली सुअरों के आतंक से परेशान हैं। ये जानवर फसलों को बर्बाद कर रहे हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। किसान प्रशासन से मदद की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई समाधान...

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरSat, 26 April 2025 08:58 AM
share Share
Follow Us on
नीलगाय व जंगली सुअरों के आतंक से किसान परेशान, आक्रोश

कुशीनगर। जनपद के किसान नीलगाय व जंगली सुअरों से परेशान हैं। इनके आतंक से किसान धान, गेहूं व गन्ना के अलावा किसी अन्य प्रकार के आमदनी वाली फसलों की खेती नहीं कर पा रहे हैं। इसके चलते किसानों को फायदा की बजाय नुकसान उठाना पड़ रहा है। इन जानवरों द्वारा धान, गेहूं व गन्ना की फसल को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इससे किसानों में काफी आक्रोश है।

जनपद में पिछले सालों से किसान नीलगाय व जंगली सुअरों के आतंक से परेशान हैं। इन पशुओं द्वारा झुंड में एक साथ खेतों में पहुंच कर किसानों का काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं। काफी मेहनत कर किसान फसलों को उगाकर तैयार करता है। इन पशुओं का समूह एक झटके में सभी फसलों को सफाचट कर दे रहे हैं। इसे लेकर किसानों को काफी आक्रोश है। इसके लिए किसान प्रशासन समेत जन प्रतिनिधियों से गुहार लगा चुके है। इसके बावजूद इसका कोई समाधान नहीं निकल सका है।

--------

तमकुही क्षेत्र में किसानों के दुश्मन बने नीलगाय व जंगली सुअर

समउर बाजार। तमकुही विकास खंड के रजवटिया नरायणपुर, बगही, बलुआ शमशेर शाही, बिहार बुजुर्ग, बलुआ तकिया, गगलवा, पटहेरवा, परसौनी खुर्द आदि दर्जनों गांव के लोगों की आजीविका खेती पर निर्भर है। इन गांवों के किसानों के फसलों कि दुश्मन नीलगाय व जंगली सुअर बने हुये हैं। इनके आतंक से किसान काफी परेशान हैं। नीलगायों का झुण्ड घर के नजदीक खेतों में उगाई गयी फसलों को सफाचट कर दे रहे हैं, लेकिन सरकार व सरकारी अमले का ध्यान इस तरफ आकृष्ट नहीं होने से किसान अब खेती से मुंह मोड़ने का विचार बनाने लगे हैं। क्षेत्र के प्रमोद राय, बनवारी गुप्ता, प्रदीप तिवारी (पंडित बाबा), जमील अहमद, विनोद सिंह, मुरलीधर तिवारी, धीरज शर्मा, नथुनी शर्मा, नत्थू गुप्ता, रामविलाश गुप्ता, मुरत प्रसाद, लालजी प्रसाद आदि किसानों ने शासन व प्रशासन से नीलगायों व जंगली सुअरों से फसलों को बचाने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की है।

-------

प्रदेश के बुंदेलखंड में सोलर फिनसिंग योजना पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में लागू है। कुशीनगर के किसानों ने कृषि मंत्री के समक्ष यह समस्या उठाई थी। सरकार इसपर कुछ विचार करने वाली है।

डॉ. मेनका सिंह, जिला कृषि अधिकारी कुशीनगर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।