सड़क दुर्घटना में चेचिस चालक घायल, रेफर
कोलेबिरा में सोमवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में सुखदेव सिंह घायल हो गए। वह शौचालय के लिए सड़क पार कर रहे थे, तभी एक अज्ञात कार ने उन्हें टक्कर मार दी। कार चालक फरार हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में...

कोलेबिरा, प्रतिनिधि कोलेबिरा सिमडेगा मुख्य पथ पर सोमवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। बताया गया कि साहू पेट्रोल पंप के समीप जमशेदपुर से बिलासपुर जा रही एक चेचिस वाहन के चालक सुखदेव सिंह ने शौचालय के लिए गाड़ी पार्क की। इसके बाद वह शौचालय के लिए सड़क पार करने लगा। इसी क्रम में एक अज्ञात कार ने सुखदेव को टक्कर मार दी। घटना के बाद कार चालक कार लेकर फरार हो गया। वहीं दुर्घटना में सुखदेव गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और घायल चालक सुखदेव को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
-
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।