Water Crisis in Simhatu Village Handpump Repairs Bring Relief खबर हुई प्रकाशित तो हरकत में आया विभाग, Simdega Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSimdega NewsWater Crisis in Simhatu Village Handpump Repairs Bring Relief

खबर हुई प्रकाशित तो हरकत में आया विभाग

गर्मी के बढ़ते प्रभाव के कारण सिमहातू गांव में पेयजल संकट गहरा गया था। हिंदुस्तान अखबार की रिपोर्ट के बाद पंचायत की मुखिया लोरेंस बागे और प्रशासन ने खराब चापाकलों की मरम्मत करवाई। अब लगभग 400 लोगों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, सिमडेगाSun, 11 May 2025 04:41 AM
share Share
Follow Us on
खबर हुई प्रकाशित तो हरकत में आया विभाग

बानो, प्रतिनिधि। गर्मी बढ़ी, चापाकल खामोश अभियान के तहत हिंदुस्तान अखबार ने बानो प्रखंड में चापाकलो की स्थिति की पड़ताल की थी। इसके बाद प्रखंड के सिमहातू गांव में पेयजल समस्या को प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के संज्ञान में लाया था। हिंदुस्तान ने अपने सिमडेगा संस्करण में सात मई के अंक में जल मीनार बेकार, हैंडपंप सूखे, संकट गहराया नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होने के बाद गांव की सरकार हरकत में आई और पंचायत की मुखिया लोरेंस बागे और प्रखंड प्रशासन के पहल पर खराब चापाकल की मरम्मत की गई। जिसके बाद गांव के करीब 70 परिवार के लगभग 400 लोगों को पेयजल मिलने लगा।

इधर चापाकल मरम्मत होने पर ग्रामीणों ने हिंदुस्तान को थैंक्स कहते हुए धन्यवाद दिया। मुखिया ने कहा कि चापाकल के मिस्त्री दल घूम घूम कर खराब चापाकल के मरम्मत का कार्य कर रहे है। जल संकट को दूर करने के लिए पंचायत गंभीर गर्मी में जल संकट की समस्या को देखते हुए विभागीय अधिकारियों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि भी काफी गंभीर है। उन्होंने चापाकल खराब होने पर प्रखंड कार्यालय में सूचना देने की बात कही है। उन्होंने बताया कि मरम्मत दल के द्वारा खराब चापाकल को दुरुस्त कराया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।