weather will change in jharkhand today temperature will rise 50 degree selcius आज से झारखंड में पड़ेगी भीषण गर्मी, 50 डिग्री तक जाएगा तापमान; IMD ने बताई वजह, Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़weather will change in jharkhand today temperature will rise 50 degree selcius

आज से झारखंड में पड़ेगी भीषण गर्मी, 50 डिग्री तक जाएगा तापमान; IMD ने बताई वजह

Jharkhand Weather: झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज से पूरे झारखंड में बादल छंट जाएंगे और तेज धूप के कारण तापमान में तेजी से बढ़ोत्तरी होगी।

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, रांचीFri, 30 May 2025 06:39 AM
share Share
Follow Us on
आज से झारखंड में पड़ेगी भीषण गर्मी, 50 डिग्री तक जाएगा तापमान; IMD ने बताई वजह

Jharkhand Weather: रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में शुक्रवार को हल्के बादल साफ होंगे। राज्य में तीन से पांच जून के बीच कहीं-कहीं बादल छाएंगे और बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में गर्मी बढ़ने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने झारखंड में मौसम बदलने को लेकर जानकारी देते हुए इसका कारण भी बताया है। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल।

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में आए निम्न दबाव का क्षेत्र अब उत्तर की ओर बढ़ गया है। यह पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटीय इलाकों से होकर उत्तर की ओर बढ़ रहा है। इसका झारखंड में असर अब कम हो गया है। विभाग के अनुसार, राज्य में 30 से पांच जून के बीच कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान राज्य में अधिकतम तापमान पारा 31 से 40 डिग्री के बीच रह सकता है। राज्य में पिछले 24 घंटे esa घाटशिला में सबसे अधिक 32.4 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में अधिकतम तापमान वर्तमान में भी सामान्य से करीब छह डिग्री नीचे चल रहा है। न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब है। गुरुवार को रांची का न्यूनतम 23.8 डिग्री रहा। वहीं, राज्य में सबसे अधिक तापमान मेदिनीनगर का 37.6 डिग्री रहा। जबकि, चाईबासा में 22.2 और नाला में 12 मिमी समेत कुछ अन्य जगहों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई।

मौसम में इसलिए बदलाव

बंगाल की खाड़ी में आए निम्न दबाव का क्षेत्र अब उत्तर की ओर बढ़ गया है। यह पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटीय इलाकों से होकर उत्तर की ओर बढ़ रहा है। इसका झारखंड में असर अब कम हो गया है।

झारखंड के मौसम को लेकर जानकारी देते हुए मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि रांची समेत राज्य के विभिन्न भागों में आसमान में छाए बादल हल्के होंगे। इससे तापमान बढ़ने के साथ गर्मी बढ़ सकती है। राज्य में दो दिन बाद तापमान में तीन से पांच डिग्री के बीच बढ़ोतरी हो सकती है।