एक्ट्रेस विदिशा ने शेयर किया डिलीवरी का अनुभव, जानें कितनी देर तक होता है लेबर पेन actress vidisha share painful long delivery experience do you know how long labor pain last in first pragnancy, हेल्थ टिप्स - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थactress vidisha share painful long delivery experience do you know how long labor pain last in first pragnancy

एक्ट्रेस विदिशा ने शेयर किया डिलीवरी का अनुभव, जानें कितनी देर तक होता है लेबर पेन

भाबी जी घर पर हैं की एक्ट्रेस विदिशा श्रीवास्तव ने अपने दर्दनाक डिलीवरी एक्सपीरिएंस को शेयर किया। पहली बार मां बनने वाली हैं तो जान लें कितनी देर तक होता है लेबर पेन।

Aparajita लाइव हिन्दुस्तानFri, 14 June 2024 08:42 PM
share Share
Follow Us on
एक्ट्रेस विदिशा ने शेयर किया डिलीवरी का अनुभव, जानें कितनी देर तक होता है लेबर पेन

मां बनने का अनुभव बिल्कुल अलग होता है। फिर चाहे पहली बार बन रही हों या फिर दूसरी बार। इसी तरह से बच्चे के जन्म का समय भी हर बार अलग होता है। बच्चे के जन्म के लिए होने वाली प्रसव पीड़ा यानी लेबर पेन का अनुभव भी हर महिला के लिए बिल्कुल अलग होता है। खासतौर पर जो महिलाएं पहली बार मां बन रही हैं। उनके मन में ये सवाल जरूर आता है कि आखिर कितनी देर तक लेबर पेन होता है। एक्ट्रेस विदिशा श्रीवास्तव ने अपने डिलीवरी एक्सपीरिएंस को शेयर किया और बताया कि उन्हें 21 घंटों तक दर्द का सामना करना पड़ा था। जानें नॉर्मल डिलीवरी में कितने घंटे तक होता है लेबर पेन।

क्या होता है लेबर पेन?

लेबर पेन बच्चे के जन्म का प्रोसेस है। जिसमे पीठ और पेट के निचले हिस्से में तेज कॉटरेक्शन यानी संकुचन महसूस होता है। जिसे लेबर पेन कहते है। इस कॉटरेक्शन की मदद से गर्भाशय का द्वार फैलता है। जिससे बच्चे को बाहर निकलने में मदद मिलती है।

पहली बार मां बनने पर कितनी देर तक होता है लेबर पेन

पहली बार मां बनने वाली महिलाओं को करीब 12 से 18 घंटे का लेबर पेन होता है। वहीं कुछ महिलाओं के लिए उससे भी ज्यादा समय तक होता रह सकता है। वहीं अगर महिला ने पहले से बच्चे को जन्म दिया है और दूसरी बार या अगली बार मां बन रही है तो लेबर पेन की तेजी बहुत ज्यादा होती है और समय कम हो जाता है। कई बार तो पहली बार से आधे समय में ही डिलीवरी हो जाती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।