Severe Heat Relief in Saharsa Dust Storm Brings Temporary Coolness Ahead of Monsoon दोपहर में आंधी बाद लोगों को गर्मी से मिली राहत, Saharsa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSaharsa NewsSevere Heat Relief in Saharsa Dust Storm Brings Temporary Coolness Ahead of Monsoon

दोपहर में आंधी बाद लोगों को गर्मी से मिली राहत

सहरसा में पिछले एक सप्ताह से जारी भीषण गर्मी के बीच सोमवार को आंधी के बाद कुछ राहत मिली। सुबह का तापमान 27.5 डिग्री था। दिन में चिलचिलाती धूप और उमस से लोग परेशान रहे। दोपहर में धूल भरी हवा चली, जिससे...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसाTue, 17 June 2025 03:17 AM
share Share
Follow Us on
दोपहर में आंधी बाद लोगों को गर्मी से मिली राहत

सहरसा हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में विगत एक सप्ताह से जारी भीषण गर्मी के बीच सोमवार की दोपहर आंधी के बाद कमी आई। हालांकि अन्य दिनों से सबसे अधिक सुबह में पारा काफी हाई रहा। सोमवार को न्यूनतम तापमान साढ़े 27 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार की सुबह से ही चिलचिलाती धूप निकली। हवा नहीं चलने से लोग उमसभरी गर्मी से बेहाल रहे। लेकिन दोपहर बाद शहर सहित जिले के कई प्रखण्ड क्षेत्र में कुछ देर के लिए धूल भरी तेज हवा चली। जिसके बाद कहीं कहीं थोड़ी बूंदाबांदी भी हुई और हवा चलने लगी। फिर धूप निकल गई। हालांकि धूप का तेज काफी कम हो गया।

शाम तक हवा चलने से लोगों को सोमवार की दोपहर बाद गर्मी से काफी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार नवीनतम संख्यात्मक मॉडल विश्लेषण के अनुसार, आगामी 4-5 दिनों में बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रवेश के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल बन रही हैं। मानसून के आगमन के दौरान वातावरण में बढ़ी हुई नगी, निम्न स्तर पर पूर्वी और पश्चिमी हवाओं का सम्मिश्रण तथा तापमान के उच्च स्तर (30-40 सी) के कारण तीव्र मेघगर्जन, वज्रपात एवं तेज आंधी-तूफान की संभावनाएं प्रबल होंगी। इन स्थितियों के मद्देनजर अधिकांश जिलों में कुछ स्थानों पर तेज आंधी और तज्रपात की संभावना है। इस दौरान सतर्क रहने एवं आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।