इन 5 महिलाओं को नहीं खानी चाहिए दही, जानें कब फायदे की जगह हो सकता है नुकसान women with these 5 health conditions should not eat curd as it can negatively affect health, हेल्थ टिप्स - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थwomen with these 5 health conditions should not eat curd as it can negatively affect health

इन 5 महिलाओं को नहीं खानी चाहिए दही, जानें कब फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

कुछ फिजिकल या हार्मोनल सिचुएशन ऐसी होती हैं, जिनमें दही खाने से हेल्थ को नुकसान पहुँच सकता है। खासतौर पर महिलाओं को कुछ खास हेल्थ इश्यूज में दही खाने से परहेज करना चाहिए।

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तानMon, 9 June 2025 01:54 PM
share Share
Follow Us on
इन 5 महिलाओं को नहीं खानी चाहिए दही, जानें कब फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

दही भारतीय खानपान का अहम हिस्सा है। ये ना सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। प्रोटीन, कैल्शियम और गुड बैक्टीरिया से भरपूर दही पाचन को सुधारती है, हड्डियों को मजबूत बनाती है और त्वचा में निखार लाने में भी मदद करती है। लेकिन हर चीज की तरह दही भी हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होती। खासतौर पर महिलाओं को कुछ खास हेल्थ इश्यूज में दही खाने से परहेज करना चाहिए। दरअसल कुछ फिजिकल या हार्मोनल सिचुएशन ऐसी होती हैं, जिनमें दही खाने से हेल्थ को नुकसान पहुँच सकता है। तो चलिए जानते हैं किन स्थितियों में महिलाओं को दही खाना अवॉइड करना चाहिए।

प्रेगनेंसी के दौरान पाचन संबंधी समस्या होने पर

प्रेगनेंसी के दौरान कुछ महिलाओं को गैस, अपच या एसिडिटी जैसी प्रॉब्लम्स होती हैं। ऐसी सिचुएशन में ज्यादा खट्टी दही खाने से ये समस्याएं और भी बढ़ सकती हैं। दरअसल खट्टी दही खाने से पेट फूलने या जलन की शिकायत हो सकती है। ऐसे में इस दौरान खट्टी दही खाने से परहेज करना चाहिए। अगर आप दही खाना भी चाहती हैं तो ताजी और हल्की दही का सीमित मात्रा में सेवन कर सकती हैं। इस बात का ध्यान रखें की दही दिन में ही खाएं, रात में इसे खाना अवॉइड करें।

फंगल इंफेक्शन होने पर

फंगल इंफेक्शन के दौरान शरीर में बैक्टीरिया का बैलेंस बिगड़ जाता है। ऐसे में दही, जो एक प्रोबायोटिक फूड है, कभी-कभी इस संतुलन को खराब कर सकती है। खासतौर पर जब महिलाओं को वेजाइनल इन्फेक्शन होता है, तो ऐसी सिचुएशन में दही खाना अवॉइड करना चाहिए। दही खा भी रही हैं, तो डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

आर्थराइटिस की प्रॉब्लम होने पर

आर्थराइटिस की प्रॉब्लम से जूझ रही महिलाओं को भी दही खाने से परहेज करना चाहिए। दरअसल दही में प्रोटीन और लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जिससे जोड़ों का दर्द और सूजन बढ़ सकते हैं। इसके अलावा, दही की ठंडी तासीर भी सूजन को बढ़ा सकती है, जो आर्थराइटिस की प्रॉब्लम को और भी गंभीर बना सकती है। इसलिये आर्थराइटिस से पीड़ित महिलाओं को दही का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए।

स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम होने पर

जो महिलाएं स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम जैसे-एग्जिमा, खुजली, इंफेक्शन और एक्ने आदि से परेशान हैं, उनके लिए भी दही नुकसानदायक हो सकती है। दरअसल दही में पाया जाने वाला बैक्टीरिया स्किन की सेंसिटिविटी को बढ़ा सकता है, जिस वजह से एलर्जी, रैशेज और स्किन से जुड़ी अन्य प्रॉब्लम भी हो सकती हैं। इसलिए स्किन प्रॉब्लम से जूझ रही महिलाओं को दही खाना अवॉइड करना चाहिए।

सर्दी-ज़ुकाम या गले में खराश की सिचुएशन में

अगर आपको सर्दी-जुकाम या गले में खराश की प्रॉब्लम है तो आपके लिए भी दही नुकसानदायक साबित हो सकती है। दरअसल दही की तासीर ठंडी होती है, जिसे खाने से कफ बनता है और इसकी वजह से गले में सूजन और दर्द भी बढ़ सकता है। इसलिए सर्दी- जुकाम या गले में खराश की समस्या होने पर दही खाना अवॉइड करना चाहिए। ऐसी सिचुएशन में खासतौर से रात में तो दही बिल्कुल भी नहीं खानी चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।