Happy Ram Navami Wishes: भगवान राम के जन्मदिवस पर सबको भेजे भक्ति में डूबे 10+ बधाई संदेश happy ram navami wishes quotes sms messages dohe shubhkamnaye, रिलेशनशिप टिप्स - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रिलेशनशिपhappy ram navami wishes quotes sms messages dohe shubhkamnaye

Happy Ram Navami Wishes: भगवान राम के जन्मदिवस पर सबको भेजे भक्ति में डूबे 10+ बधाई संदेश

Happy Ram Navami: राम नवमी के पावन मौके पर अपनों और रिश्तेदारों को भेजें भगवान राम की भक्ति में सराबोर सुंदर बधाई संदेश और दें उन्हें राम लला के जन्मदिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं और आशीर्वाद।

Aparajita लाइव हिन्दुस्तानSun, 6 April 2025 05:53 AM
share Share
Follow Us on
Happy Ram Navami Wishes: भगवान राम के जन्मदिवस पर सबको भेजे भक्ति में डूबे 10+ बधाई संदेश

चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामजन्मोत्सव मनाया जाता है। घड़ी के दोपहर में 12 बजाते ही चारों तरफ उमंग और खुशी दौड़ने लगती है और लोग भगवान राम के जन्मदिन को मनाते हैं। इस दिन पूजा-अर्चना के साथ ही एक दूसरे को रामलला के जन्मोत्सव की शुभकामनाएं भी देते हैं। हिन्दू धर्म के खास पर्व पर अपने दोस्तो, रिश्तेदारों, जानने वाले सहयोगियों को भेज दें भगवान राम की भक्ति में डुबे सुंदर मैसेज।

Happy Ram Navami Wishes In Hindi

श्री राम के चरण कमल पर,

सिर झुकाए और जीवन में,

हर खुशी एवं रामनवमी की बधाई हो।

मर्यादा का उल्लंघन हुआ,

नारी का जब अपमान हुआ,

हर किसी में बसने लगा जब रावण,

इंसानों में जन्म भगवान हुआ,

अजय पर विजय जिसने पाया

वहीं रघुवंशी राम हुआ

हैप्पी रामनवमी

त्याग दी सब ख्वाहिशें ,

कुछ अलग करने के लिए,

राम ने खोया बहुत कुछ,

श्री राम बनने के लिए।

हैप्पी रामनवमी

3) मेरै राम सर्वाधार, बार-बार नमस्कार

राम नवमी की आप सभी को मंगल कामनाएं

4) तुलसी भरोसे राम के,

निर्भय हो के सोए,

अनहोनी होनी नहीं,

राम करे सो होए।

राम नवमी की ढेर सारी शुभकामनाएं

5) निर्गुण राम, निरंजन राया,

जिन वह सकल सृष्टि उपजाया

निगुण सगुन दोउ से न्यारा

कहैं कबीर सो राम हमारा।

राम नवमी की मंगल कामनाएं।

6) श्री रघुवीर संत हितकारी

सुनि लीजै प्रभु अरज हमारी,

निसि दिन ध्यान धरे जो कोई

ता सम भक्ति और नहीं कोई।

राम नवमी की शुभकामनाएं

7) राम जिनका नाम है

अयोध्या जिनका धाम है,

ऐसे रघुनंदन को मेरा प्रणाम है।

राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

8) श्री रामचंद्र कृपालु भज मन,

हरण भव भय दारुणम

नव कंज लोचन कंच मुखकर

कंज पद कंजारुणम्।

श्री रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

9) एक ही नारा, एक ही नाम

जय श्री राम, जय श्री राम

रामनवमी की अनंत शुभकामनाएं

10) रघुकुल रीत सदा चली आई,

प्राण जाई पर वचन ना जाई,

श्री रामनवमी पर्व की हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं

11) राम नाम का कर भजन

वक्त बदल जाएगा

कुछ अहित होगा नहीं

हर संकट टल जाएगा

जय श्री राम-जय श्री राम

राम नवमी की शुभकामनाएं

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।