8th class girl student become mother after rape in hostel in singrauli madhya pradesh MP में 8वीं की छात्रा बनी मां, अस्पताल में दिया बच्चे को जन्म; क्या बोली पुलिस, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़8th class girl student become mother after rape in hostel in singrauli madhya pradesh

MP में 8वीं की छात्रा बनी मां, अस्पताल में दिया बच्चे को जन्म; क्या बोली पुलिस

  • मध्य प्रदेश के सिंगरौली में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक हॉस्टल में रहने वाली 8वीं की छात्रा मां बन गई है। उसके साथ किसी अज्ञात व्यक्ति ने रेप किया था।

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, सिंगरौलीSat, 22 March 2025 10:40 AM
share Share
Follow Us on
MP में 8वीं की छात्रा बनी मां, अस्पताल में दिया बच्चे को जन्म; क्या बोली पुलिस

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां के सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत एक शासकीय गर्ल्स हॉस्टल में रह रही 8वीं की छात्रा रेप के बाद मां बन गई है। शुक्रवार की दोपहर में छात्रा ने सामुदायिक अस्पताल में नवजात बच्चें को जन्म दिया है। इस घटना की जानकारी के बाद से ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा गया। फिलहाल पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस नाबालिग छात्रा सहित हॉस्टल स्टाफ और घर वालों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा युवती के साथ रेप किया गया था, जिससे वो गर्भवती हो गई थी।

सिंगरौली जिले के सरई क्षेत्र में संचालित शासकीय गर्ल्स हॉस्टल की रहने वाली 8वीं की एक छात्रा ने शुक्रवार को नवजात बच्चे को जन्म दिया है। छात्रा के पेट में दर्द उठा था, जिसके बाद परिजनों उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरई में इलाज के लिए भर्ती कराया था, जहां दोपहर में छात्रा ने एक नवजात बच्चे को जन्म दिया। डॉक्टर ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। चिकित्सकों की निगरानी में इलाज हो रहा है। मामले की जानकारी जब पुलिस को लगी तो उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर हॉस्टल सहित घर के लोगों से पूछताछ करना शुरू किया, वहीं पुलिस छात्रा से भी पूछताछ की लेकिन वह सही ढंग से कुछ बता नहीं पाई।

इस मामले पर एसडीओपी राहुल कुमार सैयाम का कहना है कि पीड़ित छात्रा के साथ रेप हुआ था। अज्ञात व्यक्ति द्वारा रेप किया गया था, जिससे वो गर्भवती हो गई। घटना के बाद पीड़िता लोक-लज्जा की वजह से चुप्पी साध ली थी और घर वालों को भी इसकी जानकारी नहीं दी थी। पुलिस अब अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है। शर्मशार कर कर देने वाली इस घटना से छात्रावास की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं, यदि छात्रावास में नियमित मेडिकल चेकअप हुआ होता तो शायद इस शर्मसार कर देने वाली घटना को रोका जा सकता था।‌ सूत्रों का दावा है कि छात्रावास में बच्चों का मेडिकल चेकअप सालों से नहीं हुआ था। जिसमें छात्रा के गर्भवती होने की बात सामने नहीं आई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए इस मामले की जांच में जुटी हुई है और अज्ञात व्यक्ति की तलाश कर रही है।

इनपुट: शादाब सिद्दीकी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।