A group of doctors met with an accident in Shivpuri, 2 women died MP में कार एक्सीडेंट में 2 महिलाओं की मौत; तीर्थयात्रा कर रहा डॉक्टरों का ग्रुप हादसे का शिकार, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़A group of doctors met with an accident in Shivpuri, 2 women died

MP में कार एक्सीडेंट में 2 महिलाओं की मौत; तीर्थयात्रा कर रहा डॉक्टरों का ग्रुप हादसे का शिकार

  • एक एसयूवी महाराष्ट्र से डॉक्टरों के ग्रुप को लेकर जा रही थी, तभी पुलिया से टकराकर गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। घटना एमपी के शिवपुरी में हुई है।

Ratan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, शिवपुरीSun, 23 March 2025 03:53 PM
share Share
Follow Us on
MP में कार एक्सीडेंट में 2 महिलाओं की मौत; तीर्थयात्रा कर रहा डॉक्टरों का ग्रुप हादसे का शिकार

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में भीषण एक्सीडेंट में दो महिला डॉक्टरों की मौत का मामला सामने आया है। एक एसयूवी महाराष्ट्र से डॉक्टरों के समूह को लेकर जा रही थी, तभी पुलिया से टकराकर गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजय यादव ने बताया कि छह डॉक्टरों को ले जा रही एसयूवी सुबह करीब साढ़े सात बजे कोलारस थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुना-शिवपुरी रोड पर एक पुलिया से टकराकर खाई में गिर गई। इसमें 2 महिला डॉक्टरों की मौत हो गई है।

हादसे में मरने वाले डॉक्टर कौन?

महाराष्ट्र के रहने वाले सभी पीड़ित तीर्थयात्रा पर अयोध्या से उज्जैन जा रहे थे। यादव ने बताया कि यह समूह 10 दिन पहले तीर्थयात्रा के लिए रवाना हुआ था और अयोध्या से उज्जैन जा रहा था। अधिकारी ने बताया कि 50 साल की तन्वी आचार्य की मौके पर ही मौत हो गई है, 55 साल की नीलम पंडित ने रास्ते में दम तोड़ दिया। घायलों की बात करें तो ये लोग मुंबई के निवासी हैं।

हादसे में घायल होने वाले डॉक्टर कौन ?

64 साल के दादर निवासी उदय जोशी और उनकी 59 साल की पत्नी सीमा जोशी, पालघर जिले के वसई निवासी सुबोध पंडित (62) और ठाणे जिले के भिवंडी निवासी अतुल आचार्य (55) शामिल हैं। उनका शिवपुरी के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस तरह दर्शन करके लौट रहा डॉक्टरों का ग्रुप हादसे का शिकार हुआ। ये सभी लोग अयोध्या दर्शन के बाद उज्जैन के महाकाल मंदिर जा रहे थे।

खबर अपडेट हो रही है…

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|