पिता के दोस्त की हैवानियत,भोपाल में 17 साल की लड़की से रेप,पेट दर्द से खुला राज
पुलिस ने बताया कि लड़की ने उन्हें बताया कि यादव ने एक बार उसके घर आने के दौरान उसका फोन नंबर मांगा था जो उसने दे दिया। यह जानकारी सुखी सेवनिया पुलिस थाने के प्रभारी रामबाबू चौधरी ने इंडिया टुडे टीवी को दी है। इसके बाद,उसने उसे नियमित रूप से फोन करना शुरू कर दिया और फोन पर बातचीत करने लगा।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 17 साल की लड़की के साथ उसके पिता के दोस्त ने ही रेप कर दिया।
11वीं क्लास में पढ़ने वाली पीड़िता के पेट में दर्द के बाद यह मामला सबके सामने आ गया। जिसके बाद उसके माता-पिता उसे अस्पताल ले गए। वहां पता चला कि वह गर्भवती है। आरोपी की पहचान आकाश यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह लड़की के पिता के एक करीबी दोस्त का साला है। दोनों परिवारों के बीच घनिष्ठ संबंध होने के कारण उनका अक्सर एक-दूसरे के घर आना-जाना लगा रहता था,जिससे उनके बीच जान-पहचान और विश्वास का रिश्ता बन गया था।
पुलिस ने बताया कि लड़की ने उन्हें बताया कि यादव ने एक बार उसके घर आने के दौरान उसका फोन नंबर मांगा था जो उसने दे दिया। यह जानकारी सुखी सेवनिया पुलिस थाने के प्रभारी रामबाबू चौधरी ने इंडिया टुडे टीवी को दी है। इसके बाद,उसने उसे नियमित रूप से फोन करना शुरू कर दिया और फोन पर बातचीत करने लगा।
चौधरी ने बताया कि समय के साथ आरोपी ने फोन पर बातचीत का इस्तेमाल उससे दोस्ती करने के लिए किया और यह कई हफ्तों तक चलता रहा। लड़की ने आरोप लगाया कि आरोपी फरवरी में उसके घर आया और उसने जानबूझकर उस स्थिति का फायदा उठाया जब वह खुद को कमजोर महसूस कर रही थी। उसने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया और फिर उसे चुप रहने और घटना का किसी को भी खुलासा न करने की धमकी दी।
बाद में,पीड़िता ने अपनी मां को बताया कि उसे मासिक धर्म नहीं आया है और उसके पेट में बहुत ते दर्द हो रहा है। इसके बाद उसके परिवार वाले उसे डॉक्टर के पास ले गए,जहां पता चला कि वह गर्भवती है। चौधरी ने बताया कि लड़की 25 मई को अपने माता-पिता के साथ पुलिस स्टेशन आई थी। पुलिस द्वारा उसके लिए आयोजित काउंसलिंग सत्र के दौरान उसने ये सारी बातें बताईं। आकाश यादव पारिवारिक संबंध होने के कारण उसके घर नियमित रूप से आता-जाता था। उन्होंने आगे बताया कि यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1) (बलात्कार) और 351(3) (आपराधिक धमकी) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3 और 4 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी फरार है और उसे पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।