When is Jyeshtha Purnima 2025 or vat purnima in june know date and snan daan muhurat Purnima June: जून में कब है ज्येष्ठ पूर्णिमा? जानें डेट व स्नान-दान का शुभ मुहूर्त, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़When is Jyeshtha Purnima 2025 or vat purnima in june know date and snan daan muhurat

Purnima June: जून में कब है ज्येष्ठ पूर्णिमा? जानें डेट व स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

Jyeshtha Purnima Kab hai: ज्येष्ठ पूर्णिमा को वट पूर्णिमा भी कहा जाता है। जानें जून महीने में ज्येष्ठ पूर्णिमा कब मनाई जाएगी।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानThu, 29 May 2025 12:47 PM
share Share
Follow Us on
Purnima June: जून में कब है ज्येष्ठ पूर्णिमा? जानें डेट व स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

Jyeshtha Purnima 2025 Date: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। जब बात ज्येष्ठ पूर्णिमा की आती है तो इसका पुण्य व महत्व दोगुना बढ़ जाता है। ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान करना व दान करना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन दान-पुण्य करने से पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है। ज्येष्ठ पूर्णिमा को वट सावित्री पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस दिन महिलाएं वट वृक्ष यानी बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं और पेड़ के चारों ओर कच्चा धागा बांधकर परिक्रमा करती हैं। मान्यता है कि इस दिन वट वृक्ष की पूजा करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। जानें जून में ज्येष्ठ पूर्णिमा कब है व स्नान-दान का मुहूर्त-

ज्येष्ठ पूर्णिमा व व्रत सावित्री पूर्णिमा व्रत कब है: हिंदू पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि 10 जून को सुबह 11:35 बजे प्रारंभ होगी और 11 जून को दोपहर 01:13 बजे समाप्त होगी। उदयातिथि में ज्येष्ठ पूर्णिमा 11 जून को मनाई जाएगी। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, ज्येष्ठ पूर्णिमा जिस दिन लगती है, उस दिन दोपहर में ही वट सावित्री पूर्णिमा व्रत की पूजा और कथा पढ़ी या सुनी जाती है। ऐसे में वट सावित्री पूर्णिमा व्रत 10 जून 2025 को किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:सूर्य करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, 8 जून से इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

ज्येष्ठ पूर्णिमा स्नान-दान मुहूर्त: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर स्नान-दान का ब्रह्म मुहूर्त 4:02 ए एम से 04:42 ए एम तक रहेगा। इसके बाद अमृत काल सुबह 10:35 बजे से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक रहेगा।

ये भी पढ़ें:निर्जला एकादशी पर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय, प्रसन्न होंगे भगवान विष्णु

ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर सत्तू, मौसमी फलों, वस्त्र, जल, अन्न व धन आदि का दान अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन दही व दूध का दान करने से चंद्रमा मजबूत होता है और आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं। ज्येष्ठ पूर्णिमा पर सुहागिन महिलाओं को श्रृंगार का सामान करना अत्यंत लाभकारी माना गया है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!