MP Board Result, Pragya from Singrauli became 10th topper, scored 500 out of 500 marks MP बोर्ड रिजल्ट: सिंगरौली की प्रज्ञा बनीं 10वीं टॉपर; बिना कोचिंग के लाए 500 में से 500 अंक, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़MP Board Result, Pragya from Singrauli became 10th topper, scored 500 out of 500 marks

MP बोर्ड रिजल्ट: सिंगरौली की प्रज्ञा बनीं 10वीं टॉपर; बिना कोचिंग के लाए 500 में से 500 अंक

इस बार फिर बेटियों ने बाजी मारते हुए टॉप किया है। सिंगरौली की रहने वाली प्रज्ञा जयसवाल ने 10 वीं की बोर्ड परीक्षा में 500 में 500 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया है।

Ratan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, सिंगरौलीTue, 6 May 2025 12:24 PM
share Share
Follow Us on
MP बोर्ड रिजल्ट: सिंगरौली की प्रज्ञा बनीं 10वीं टॉपर; बिना कोचिंग के लाए 500 में से 500 अंक

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। इस बार फिर बेटियों ने बाजी मारते हुए टॉप किया है। सिंगरौली की रहने वाली प्रज्ञा जयसवाल ने 10 वीं की बोर्ड परीक्षा में 500 में 500 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया है।

प्रज्ञा ग्लोरियस पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं। प्रज्ञा ने बताया कि उन्होंने यह उपलब्धि बिना किसी ट्यूशन के हासिल की है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और स्कूल के शिक्षकों को दिया है। प्रज्ञा के पिता विनय कुमार जयसवाल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। उनकी माता शशिकला जयसवाल भी उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं।

आयुष द्विवेदी ने प्राप्त किया दूसरा स्थान

मऊगंज जिले के आयुष द्विवेदी ने 500 में से 499 अंक हासिल कर प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है, आयुष मऊगंज के अमित पब्लिक स्कूल के छात्र है। आयुष द्विवेदी के पिता अरुणेंद्र कुमार द्विवेदी जो शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय हडिया में शिक्षक के रूप में पदस्थ हैं। एवं उनकी माता श्रीमती पंकज तिवारी वह भी शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय हसलों में शिक्षक है।

ये भी पढ़ें:चांदनी चौक-सदर बाजार को दिल्ली से हरियाणा ले जाने की साजिश, AAP का बड़ा दावा
ये भी पढ़ें:प्रवेश वर्मा ने अपने घर लगवाया कैंप, लोगों ने इस योजना का उठाया लाभ

अंजली ने चौथा और अनिमेष ने पाया पांचवा स्थान

रीवा के ग्रामीण इलाके के सेवियर पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली अंजलि शर्मा ने प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है। उन्हें 500 में से 497 अंक मिले है। वहीं रीवा के मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाले अनिमेष द्विवेदी ने 496 अंक हासिल कर प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि से परिवार के साथ साथ स्कूल में भी खुशी का माहौल है।

मैं घंटे के हिसाब से नहीं करती थी पढ़ाई- प्रज्ञा

प्रज्ञा जायसवाल ने बताया कि मैं घंटों के हिसाब से नहीं पढ़ती थी। मैं टार्गेट लेकर चलती थी। अगर घंटे के हिसाब से पढ़ती तो मैं उतना फोकस नहीं हो पाती। इसलिए टार्गेट के हिसाब से पांच या छह या कभी-कभी उससे ज्यादा समय लग जाता था। प्रज्ञा ने बताया कि सबकी अपनी-अपनी भूमिका रही। माता जी ने घर में बहुत ध्यान दिया। स्कूल वालों ने स्कूल मे। इसलिए सबका योगदान रहा है।

सिविल सर्विस की तैयारी करना चाहती हैं प्रज्ञा

प्रज्ञा ने बताया कि उनके माता-पिता का हमेशा उन्हें सहयोग मिला। विद्यालय के शिक्षकों ने भी लगातार उनका उत्साहवर्धन किया। प्रज्ञा का एक छोटा भाई प्रभात जायसवाल है, जो सैनिक स्कूल रीवा में आठवीं कक्षा में पढ़ रहा है। अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में प्रज्ञा ने बताया कि वह यूपीएससी की तैयारी करना चाहती हैं उनकी इस उपलब्धि से पूरा विंध्य गौरवान्वित है।

रिपोर्ट- सादाब सिद्दीकी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।