Gulab Jamun being fed to donkeys in MP the reason will surprise you VIDEO VIRAL MP में गधों को खिलाया जा रहा गुलाब जामुन, वजह जान हो जाएंगे हैरान; VIDEO वायरल, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़Gulab Jamun being fed to donkeys in MP the reason will surprise you VIDEO VIRAL

MP में गधों को खिलाया जा रहा गुलाब जामुन, वजह जान हो जाएंगे हैरान; VIDEO वायरल

मानसून सीजन में एक ओर जहां कई राज्यों को भारी बारिश के कारण बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है, वहीं कई ऐसे राज्य भी हैं जहां पर्याप्त बारिश नहीं हो रही है। बारिश के लिए गधों को गुलाब जामुन खिला रहे हैं।

Mohammad Azam लाइव हिंदुस्तान, मंदसौरMon, 21 Aug 2023 02:49 PM
share Share
Follow Us on
MP में गधों को खिलाया जा रहा गुलाब जामुन, वजह जान हो जाएंगे हैरान; VIDEO वायरल

मानसून सीजन में एक ओर जहां कई राज्यों को भारी बारिश के कारण बाढ़ का सामना करना पड़ रहा है, वहीं कई ऐसे राज्य भी हैं जहां पर्याप्त बारिश नहीं हो रही है। मध्य प्रदेश में भी पर्याप्त बारिश का ना होना किसानों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। इस बीच किसान परेशान नजर आ रहे हैं। अपनी परेशानी का हल ढूंढने के लिए लोग कई तरह के टोटके भी अपनाते हैं। एमपी के मंदसौर में किसानों ने बारिश करवाने के लिए अलग तरह का टोटका किया। दरअसल कुछ दिन पहले किसानों ने गधों से खेत जोता था। खेत जोतने के बाद बारिश हुई थी। इस खुशी में मंदसौर के किसानों ने ज्यादा बारिश करवाने के लिए गधों को गुलाब जामुन खिलाया। गधों को गुलाब जामुन खिलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

देश में इंद्रदेव को बारिश का देवता माना जाता है। इंद्रदेव को खुश करने के लिए कई तरह के टोटके अपनाए जाते हैं। इन टोटकों में कई बार ग्रामीण इलाकों में मेंढकों को भ्रमण कराया जाता है। कई जगहों पर मेंढकों की शादियां भी करवाई जाती हैं। इसी बीच एमपी के मंदसौर जिले में कम बारिश होने के कारण लोगों को एक टोटका सूझा। शहर के वार्ड नंबर-26 के लोगों ने गधों को गुलाब जामुन खिलाया है। गधों को गुलाब जामुन खिलाने का वीडियो भी बनाया गया। सोशल मीडिया पर आने के बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

एक ओर जहां पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमचाल प्रदेश में बारिश ने भारी तबाही मचाई है, वहीं मैदानी राज्यों में पर्याप्त बारिश नहीं हो रही है। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश में भी कम बारिश हुई है। इन राज्यों में हो रही कम बारिश से लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। लोगों ने फसल लगाई है और यदि बारिश नहीं हुई तो उनकी फसल अच्छी नहीं होगी। फसल की सिंचाई के लिए उन्हें पैसे अलग से खर्च करने पड़ेंगे, जिससे फसल की लागत बढ़ेगी।

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|