Maharashtra weather 21 April vidarbha marathwada mausam ki jaankari kal ka mausam imd yellow alert हीटवेव का कहर, महाराष्ट्र के कई हिस्सों में चढ़ा पारा; इन जिलों के लिए IMD का अलर्ट, Maharashtra Hindi News - Hindustan
Hindi Newsमहाराष्ट्र न्यूज़Maharashtra weather 21 April vidarbha marathwada mausam ki jaankari kal ka mausam imd yellow alert

हीटवेव का कहर, महाराष्ट्र के कई हिस्सों में चढ़ा पारा; इन जिलों के लिए IMD का अलर्ट

  • Maharashtra mausam ki jaankari: मराठवाडा के इलाकों में अगले कुछ दिन बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, विदर्भ में 21 से 23 अप्रैल के बीच तेज गर्म हवाएं चलने की संभावना है।

Himanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तानSun, 20 April 2025 05:00 PM
share Share
Follow Us on
हीटवेव का कहर, महाराष्ट्र के कई हिस्सों में चढ़ा पारा; इन जिलों के लिए IMD का अलर्ट

Maharashtra mausam ki jaankari: महाराष्ट्र में गर्मी ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। तापमान में हो रहे लगातार इजाफे ने आम जनजीवन को बेहाल कर दिया है। खास तौर पर विदर्भ और मराठवाडा के इलाकों में अगले कुछ दिन बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, विदर्भ में 21 से 23 अप्रैल के बीच तेज गर्म हवाएं चलने की संभावना है। अकोला, चंद्रपूर, नागपुर, वर्धा और यवतमाल में तापमान सामान्य से काफी ज्यादा रह सकता है।

गर्मी से बेहाल हैं ये जिले

मराठवाडा के कई जिलों में आज और कल गरमी के साथ-साथ उमस भी बनी रहेगी। हालांकि रविवार शाम को कुछ जिलों में हल्की बारिश की उम्मीद है, जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है। सिंधुदुर्ग जिले के कुछ हिस्सों में आज हल्की फुहारें पड़ सकती हैं, जबकि रायगड जिले में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है।

येलो अलर्ट जारी

राज्य में बढ़ती गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए मराठवाडा, मध्य महाराष्ट्र और बाद में विदर्भ के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसका मतलब है कि इन इलाकों में उष्ण और गर्म मौसम बने रहने की पूरी संभावना है। वहीं गर्मी से बेहाल लोग ठंडे पेय पदार्थों की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। ठंडी छाछ, नींबू पानी, गन्ने का रस और आइसक्रीम जैसे विकल्पों की मांग बढ़ गई है।