Maharashtra Coronavirus Cases: reports 29644 new Covid cases 555 deaths महाराष्ट्र में 30 हजार से कम मिले कोरोना केस, 555 लोगों की मौत; 55 लाख के पार हुई कुल संख्या, Maharashtra Hindi News - Hindustan
Hindi Newsमहाराष्ट्र न्यूज़Maharashtra Coronavirus Cases: reports 29644 new Covid cases 555 deaths

महाराष्ट्र में 30 हजार से कम मिले कोरोना केस, 555 लोगों की मौत; 55 लाख के पार हुई कुल संख्या

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के शुक्रवार को 30 हजार से कम नए मामले सामने आए हैं। साथ ही साढ़े पांच सौ लोगों की जान चली गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या भी 55 लाख के पार पहुंच गई है। राज्य के...

Madan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, मुंबईFri, 21 May 2021 08:58 PM
share Share
Follow Us on
महाराष्ट्र में 30 हजार से कम मिले कोरोना केस, 555 लोगों की मौत; 55 लाख के पार हुई कुल संख्या

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के शुक्रवार को 30 हजार से कम नए मामले सामने आए हैं। साथ ही साढ़े पांच सौ लोगों की जान चली गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या भी 55 लाख के पार पहुंच गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में शुक्रवार को 29,644 नए मामले मिले, जिसके बाद कुल संख्या 5,527,092 हो गई। 555 और लोगों की जान जाने के बाद कुल मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 86,618 हो गया है। मालूम हो कि गुरुवार को राज्य में 29,911 नए मामले सामने आए है, जिसकी तुलना में आज 267 कम केस मिले हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 287,501 टेस्ट राज्य में किए गए हैं। वहीं, राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां पर शुक्रवार को 1,415 नए मामले मिले हैं। पिछले एक दिन में 54 लोगों की जान चली गई, जिसके बाद शहर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14,464 हो गई है। महाराष्ट्र में अभी कोरोना के 367,121 एक्टिव मामले हैं, जिनका या तो होम आइसोलेशन या फिर अस्तपालों में इलाज चल रहा है। पुणे में सबसे ज्यादा 58840 एक्टिव केस हैं, जबकि मुंबई और ठाणे में 27 हजार से ज्यादा मरीजों का इलाज चल रहा है। 

वहीं, कोल्हापुर, बीड और अहमदनगर में भी सक्रिय मामलों में वृद्धि दर्ज की गई। इन जिलों में वर्तमान में 10,000 से अधिक सक्रिय मामले हैं। वहीं, सतारा ने सक्रिय मामलों की संख्या में गिरावट दर्ज की, लेकिन सांगली ने मामूली वृद्धि दर्ज की गई। अहमदनगर और नागपुर में कोविड -19 के 18,000 से अधिक एक्टिव मामले हैं। नागपुर ने भी सक्रिय मामलों की संख्या में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है।

— ANI (@ANI) May 21, 2021