Maharashtra Lockdown: Only thousands of new corona cases in Mumbai lockdown going out of Maharashtra मुंबई में कोरोना के सिर्फ हजार नए मामले, क्या महाराष्ट्र से हटने जा रहा लॉकडाउन?, Maharashtra Hindi News - Hindustan
Hindi Newsमहाराष्ट्र न्यूज़Maharashtra Lockdown: Only thousands of new corona cases in Mumbai lockdown going out of Maharashtra

मुंबई में कोरोना के सिर्फ हजार नए मामले, क्या महाराष्ट्र से हटने जा रहा लॉकडाउन?

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। राजधानी मुंबई में पिछले एक दिन में सिर्फ हजार नए मामले सामने आए हैं। वहीं, महाराष्ट्र में भी कोरोना वायरस के करीब 22 हजार नए...

Madan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, मुंबईTue, 25 May 2021 12:53 AM
share Share
Follow Us on
मुंबई में कोरोना के सिर्फ हजार नए मामले, क्या महाराष्ट्र से हटने जा रहा लॉकडाउन?

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। राजधानी मुंबई में पिछले एक दिन में सिर्फ हजार नए मामले सामने आए हैं। वहीं, महाराष्ट्र में भी कोरोना वायरस के करीब 22 हजार नए मामले मिले हैं। ऐसे में सवाल खड़े होने लगे हैं कि लंबे समय से पाबंदियों को झेल रहे राज्य में क्या जल्द राहत मिलने जा रही है? माना जा रहा है कि चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन में छूट दी जा सकती है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 22,122 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 51,82,592 हो गई है। 

राज्य में पिछले एक दिन में 42,320 लोग बीमारी से ठीक हुए हैं। इसके अलावा, 361 लोगों की और मृत्यु के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 89,212 हो गया है। राजधानी मुंबई में सोमवार को कोविड-19 के 1,057 नए मामले आए, जो एक दिन पहले के मामलों से 374 कम हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,98,867 हो गई है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने इस बारे में बताया। बीएमसी के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 48 और मरीजों के दम तोड़ने से मृतक संख्या बढ़कर 14,671 हो गई है, जबकि 1,300 से अधिक लोग संक्रमण से ठीक हुए हैं। मुंबई में रविवार को कोविड-19 के 1,431 नए मामले आए थे और 49 लोगों की मौत हुई थी। मई महीने में यह चौथी बार है जब मुंबई में मौत के 50 से कम मामले आए हैं।

लॉकडाउन पर क्या बोले महाराष्ट्र के मंत्री?
महाराष्ट्र में लगातार कम होते कोरोना के मामलों के बीच, स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कुछ सहूलियतें देने का इशारा किया है। उन्होंने कहा कि इसकी समीक्षा की जाएगी। अगर सबकुछ पॉजिटिव रहा तो फिर मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री टास्क फोर्स के एक्सपर्ट्स के साथ बातचीत करके ही कुछ हदतक पाबंदियों में ढील देने पर फैसला लेंगे। टोपे ने आगे कहा, ''इस भ्रम में न रहें कि प्रतिबंध पूरी तरह से हटा दिए जाएंगे।'' वहीं, माना जा रहा है कि लॉकडाउन को धीरे-धीरे हटाने की योजना बनाई जा रही है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ढील कब से शुरू होगी। राज्य में तीसरी लहर की आशंका के चलते पाबंदियां पूरी तरह नहीं हटेंगी, लेकिन कुछ छूट देने की गुंजाइश जरूर है।

— ANI (@ANI) May 24, 2021

ठाणे में कोरोना के 907 नए मामले
वहीं, महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 907 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,09,767 हो गई। अधिकारी ने बताया कि 51 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद जिले में मृतक संख्या बढ़कर 8,871 हो गई। जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.74 प्रतिशत है। जिला प्रशासन ने संक्रमण मुक्त हुए लोगों और उपचाराधीन मरीजों के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी। इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,07,100 हो गए हैं और मृतक संख्या 1,988 है।