| लाइव हिन्दुस्तान | Fri, 11 Mar 2022 06:52 AM
हमें फॉलो करें![]()
![]()
Election Result 2022: उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में मतगणना पूरी हो गई है। भाजपा पंजाब को छोड़कर बाकी राज्यों में सरकार बनाने जा रही है। यूपी में एक बार फिर ऐतिहासिक जीत के साथ योगी राज वापस लौट रहा है। सपा को हालांकि 2017 के मुकाबले काफी ज्यादा सीटें मिली हैं लेकिन सरकार बनाने का सपना एक बार फिर धराशायी हो गया। पंजाब में आम आदमी पार्टी बंपर जीत के साथ सरकार बना रही है। पांचों राज्यों की मतगणना में चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हैं। राजनीतिक दलों के दिग्गज अपनी सीट हार गए।
उत्तराखंड की बात करें तो कांग्रेस के सीएम फेस हरीश रावत चुनाव हार गए हैं। उधर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कांग्रेस प्रतिद्वंदी भुवन चंद्र कापड़ी से चुनाव हार गए हैं। हालांकि इस पहाड़ी प्रदेश में भी भगवा रंग लहराया है।
पंजाब में बड़ा उलटफेर करते हुए आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना रही है। आप के सीएम फेस भगवंत मान धुरी विधानसभा सीट से जीत चुके हैं। जबकि कांग्रेस पार्टी की बुरी दशा जारी है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दोनों सीटों से चुनाव हार गए हैं। वहीं, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी अपनी सीट हार गए हैं। उन्हें आप कैंडिडेट जीवनजोत कौर ने हरा दिया है। अकाली परिवार भी इस चुनाव में बुरी हार का सामना कर रही है। पार्टी के दोनों दिग्गज प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर सिंह बादल अपनी सीटें हार गए हैं। यहां कैप्टन अमरिंदर सिंह भी पटियाल सीट से चुनाव हार गए हैं।
UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में फिर योगी सरकार, जानें हर अपडेट
लाइव हिंदुस्तान पर आपको परिणाम (Assembly Election Results) से संबंधित सभी लैटेस्ट अपडेट्स मिलते रहेंगे। चुनाव परिणाम से जुड़े लाइव अपडेट्स के साथ आप हमारे साथ जुड़े रहें...
Goa Election Result: गोवा में भाजपा की वापसी? लैटेस्ट न्यूज
Manipur Election Result: मणिपुर में भाजपा की कितनी बड़ी जीत?
10 Mar 2022, 11:30:30 PM IST
उत्तराखंड में 20 साल का टूटा रिकॉर्ड
उत्तराखंड में आखिरकार 20 साल का टूटा रिकॉर्ड टूट ही गया है। भाजपा प्रदेश में बहुमत के साथ उत्तराखंड में दोबारा सरकार बनाने जा रही है। हालांकि, 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के सीएम पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गए हैं, लेकिन भाजपा को बहुमत मिला है।
अधिक जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें।
10 Mar 2022, 11:23:50 PM IST
गोवा, यूपी और मणिपुर में शिवसेना की स्थिति दयनीय
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों ने शिवसेना की भी पोल खोल दी है। चुनाव आयोग के आंकड़ों से पता चलता है कि गोवा, उत्तर प्रदेश, मणिपुर में शिवसेना को नोटा से भी कम वोट मिले हैं। शिवसेना, जो एनसीपी और कांग्रेस के साथ गठबंधन में महाराष्ट्र में सत्ता में है, ने इन तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा था।
10 Mar 2022, 11:20:16 PM IST
यूपी में दलबदलुओं को मिला करार जवाब
योगी सरकार में पूरे वक्त कैबिनेट मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य बड़े आत्मविश्वास के साथ भाजपा छोड़ कर सपा में शामिल हुए थे और भाजपा को नेस्तनाबूत करने का ऐलान किया था। भाजपा तो फिर सत्ता में लौट आई लेकिन खुद को नेवला बताने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य की करारी हार हुई। उनका सीट बदलना भी काम नहीं आया। उनके साथ भाजपा छोड़कर साइकिल पर सवार हुए धर्मसिंह सैनी भी शिकस्त खा गए। हालांकि तीसरे मंत्री दारा सिंह चौहान जीत गए हैं।
10 Mar 2022, 10:58:38 PM IST
पंजाब में जीत के साथ ही राष्ट्रीय पार्टी बनने की राह पर AAP
पंजाब में विधानसभा चुनाव जीत चुकी आम आदमी पार्टी (आप) को राष्ट्रीय दल के दर्जे का दावेदार बनने के लिए अगले दो विधानसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है जो इस साल के आखिर या अगले साल के प्रारंभ में होंगे।
10 Mar 2022, 10:47:27 PM IST
मुलायम की पोती ने सीएम योगी को तिलक लगाया
दोबारा राजतिलक से पहले गुरुवार की शाम सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की मासूम पोती ने सीएम योगी का तिलक लगाकर अभिनंदन किया। मुलायम की बहू अपर्णा यादव अपनी बेटी को लेकर योगी के यहां पहुंची और जीत की बधाइयां देने के साथ ही उनका मां-बेटी ने योगी के माथे पर तिलक लगाया। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
अधिक जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें।
10 Mar 2022, 10:25:00 PM IST
हार के बाद केशव प्रसाद मौर्य की प्रतिक्रिया
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने 7337 वोटों के अंतर से सपा की पल्लवी पटेल से हारने के बाद ट्वीट किया, "मैं सिराथू में जनादेश स्वीकार करता हूं।"
10 Mar 2022, 10:15:54 PM IST
BJP की जीत पर राकेश टिकैत ने तोड़ी चुप्पी
राकेश टिकैत ने ट्वीट कर कहा, ''लोकतंत्र के महापर्व में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है। किसान आंदोलन ने अपना असर दिखा दिया। हम आशा करते हैं कि जो भी सरकारें बनी हैं, वे सभी अपने-अपने राज्यों में किसानों-मजदूरों के उत्थान के लिए कार्य करेंगी। सभी को जीत की बधाई।''
10 Mar 2022, 10:03:00 PM IST
यूपी विधाानसभा चुनाव परिणाम पर क्या बोले जयंत चौधरी
RLD के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि जनता के मत का सम्मान करता हूं। जीतने वाले सभी विधायकों को बधाई। उम्मीद है वे जनता के विश्वास के अनुरूप कार्य करेंगे।कार्यकर्ताओं ने महनत की है, और आगे भी संघर्ष जारी रहेगा।
10 Mar 2022, 10:10:08 PM IST
केशव प्रसाद मौर्य हारे
यूपी में हालांकि भाजपा ने बहुमत के साथ सरकार बना ली है। लेकिन यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अपनी सीट हार गए हैं। सिराथू सीट पर सपा उम्मीदवार पल्लवी पटेल ने केशव प्रसाद मौर्य को 7337 वोटों के अंतर से हरा दिया है।
अधिक जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें।
10 Mar 2022, 09:41:05 PM IST
झांसी सदर पर सपा उम्मीदवार के नाम अनोखा रिकॉर्ड
झांसी सदर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रवि शर्मा ने तो जीत की हैट्रिक ही लगा दी है। लेकिन इस सीट पर सपा उम्मीदवार सीताराम कुशवाहा ने भी अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया।
अधिक जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें।
10 Mar 2022, 09:28:09 PM IST
यूक्रेन में युद्ध के कारण बढ़ रही मंहगाईः पीएम मोदी
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि तेल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में बढ़ रही हैं। युद्ध के कारण पूरी दुनिया में महंगाई बढ़ रही है। विकासशील देशों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इन कठिनाइयों के बीच इस बार के बजट में विश्वास पैदा होता है। देश आत्मनिर्भर भारत अभियान के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है।
10 Mar 2022, 09:19:14 PM IST
सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर को हार में भी अपनी जीत नजर आई
यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल कर ली है। पिछली बार भाजपा को मिली जीत में अपना योगदान बताने वाले सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर अपनी सीट को बचा ले गए लेकिन बेटे की हार नहीं बचा सके हैं।
10 Mar 2022, 09:04:42 PM IST
Goa Election Result : सभी सीटों के परिणाम घोषित
गोवा विधानसभा चुनाव 2022 के सभी सीटों के परिणाम घोषित हो चुके हैं।राज्य में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा को राज्य की कुल 40 में से 20 सीटों पर जीत मिली है, जबकि बहुमत आंकड़ा 21 है।
अधिक जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें।
10 Mar 2022, 08:50:46 PM IST
राकेश टिकैत के गढ़ में भी भाजपा का परचम
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम की तस्वीरें करीब-करीब साफ हो गई है। प्रदेश में एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ योगी सरकार की वापसी होने जा रही है। हालांकि यूपी के कुछ चर्चित सीटों के परिमाण अभी तक आ रहे हैं। इसी बीच चर्चित खतौली विधानसभा सीट के परिणाम भी आ चुके हैं। यह सीट बीजेपी के खाते में चली गई है।
अधिक जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें।
10 Mar 2022, 08:48:26 PM IST
परिवारवादी राजनीति पर करारा प्रहार
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने परिवारवादी राजनीति पर करारा प्रहार किया है। पीएम मोदी ने नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह किसी परिवार के खिलाफ नहीं है, उनकी चिंता लोकतंत्र को लेकर है। पीएम मोदी ने यह भी भविष्यवाणी की कि एक दिन इस तरह की राजनीति का सूर्यास्त होगा।
अधिक जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें।
10 Mar 2022, 08:42:59 PM IST
करप्शन पर कार्रवाई को दिया सांप्रदायिक रंगः पीएम मोदी
विधानसभा चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत पर दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी जश्न मना रही है। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने इशारों ही इशारों में आजम खान और नवाब मलिक पर निशाना साधा। किसी का भी नाम न लेते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कुछ नेताओं पर एक्शन किया तो करप्शन की कार्रवाई को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की गई।
अधिक जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें।
10 Mar 2022, 08:31:31 PM IST
प्रियंका गांधी के प्रयोग क्यों हुए फेल? कांग्रेस दो सीटों पर पहुंची
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का न तो ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा काम आया और न ही महिलाओं को टिकट देने का प्रयोग सफल हुआ। वर्ष 2022 में पार्टी के नाम पर मात्र दो प्रत्याशी विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्र ‘मोना’ रामपुर खास और फरेंदा से वीरेन्द्र चौधरी जीते।
अधिक जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें।
10 Mar 2022, 08:30:09 PM IST
दो साल और 10 राज्यों में लगातार हार, कांग्रेस में मचा हाहाकार
कांग्रेस की हार तब हुई है, जब कुछ महीने बाद पार्टी अध्यक्ष का चुनाव होने वाला है। इसी बीच, पांच राज्यों के नतीजों के देखते हुए पार्टी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने फैसला लिया है कि केंद्रीय कार्य समिति की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें हार की समीक्षा की जाएगी।
अधिक जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें।
10 Mar 2022, 08:26:03 PM IST
पंजाब में अकाली के हाथ सिर्फ तीन सीट
पंजाब की 117 सीटों में से आम आदमी पार्टी ने 92 सीटों पर जीत हासिल की है। कांग्रेस को 18 और भारतीय जनता पार्टी को सिर्फ दो सीटें मिलीं। वहीं, शिरोमणि अकाली दल को केवल 3 सीटें मिलीं। जबकि एक-एक सीट एक निर्दलीय उम्मीदवार और बसपा ने जीती।
10 Mar 2022, 08:19:54 PM IST
2024 की राह मुश्किल थी अब और कठिन हो गई हैः चुनावी नतीजों पर बोले योगेंद्र यादव
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव में मिली भाजपा की जीत पर योगेंद्र यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "चुनाव के नतीजे निराशाजनक हैं लेकिन चौंकाने वाले नहीं हैं। यह भारत की आत्मा को बचाने के संघर्ष के लिए एक झटका है। 2024 की राह हमेशा से कठिन थी लेकिन, आज और कठिन हो गई है। भारत संघर्ष करेगा। हम अपने गणतंत्र को पुनः प्राप्त करेंगे।"
अधिक जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें।
10 Mar 2022, 08:12:18 PM IST
पंजाब की जनता को अलगाववाद से दूर रखेंगेः पीएम मोदी
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में पंजाब का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हम भविष्य में पंजाब को अलगवावादी ताकतों से बचाने के लिए संकल्पित हैं। भाजपा का हर कार्यकर्ता आगामी पांच सालों में इस पर जरूर काम करेगा और जरुरत पड़े तो अपनी जान की बाजी लगाने से भी नहीं चूकेगा।
10 Mar 2022, 08:10:31 PM IST
लोगों के दिमाग में ही चिप, EVM को क्लीन चिट दे बोले ओवैसी
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की जीत को जनता के आदेश के रूप में स्वीकार किया है। उन्होंने जनता के फैसले का सम्मान करते हुए ईवीएम में धांधली के आरोपों को भी खारिज किया। हालांकि, उन्होंने कहा कि लोगों के दिमाग में ही एक खास चिप है। ओवैसी ने अपनी पार्टी के खराब प्रदर्शन को लेकर कहा कि उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं मिला है।
अधिक जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें।
10 Mar 2022, 07:58:18 PM IST
उत्तराखंड भाजपा को जीत पर बधाईः पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है जब उत्तराखंड में कोई पार्टी लगातार दो बार सरकार बना रही है। उत्तराखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे मुमकिन किया। सिर्फ यही नहीं भाजपा को देश के चारो कोनों से आशीर्वाद मिला है।
10 Mar 2022, 07:55:10 PM IST
इस बार होली दस मार्च से ही शुरूः पीएम मोदी
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि लगता है कि इस बार होली दस मार्च से ही शुरू हो गई है। उन्होंने भाजपा की जीत का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया।
10 Mar 2022, 07:53:20 PM IST
ये उत्सव लोकतंत्र के लिएः पीएम मोदी
चार राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर पीएम मोदी ने दिल्ली पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ये उत्सव लोकतंत्र के लिए है। जनता का हमको आशीर्वाद मिला है।
10 Mar 2022, 07:35:14 PM IST
प्रचंड जीत पर भाजपा का जश्न
चार राज्यों में प्रचंड जीत पर भाजपा जश्न मना रही है। इस मौके पर दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में पीएम मोदी समेत पार्टी के तमाम दिग्गज मौजूद हैं।
10 Mar 2022, 07:18:05 PM IST
यूपी में भाजपा की जीत पर बुलडोजर पर चढ़ीं कानपुर की मेयर प्रमिला पांडे
4 दशक बाद किसी सरकार की लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी का इतिहास भी योगी आदित्यनाथ ने रच दिया है। भाजपा की जीत से सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इसी बीच हमेशा सुर्खियों में रहने वाली कानपुर की महापौर प्रमिला पांडे एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह जेसीबी के ऊपर चढ़ी दिख रही हैं।
अधिक जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें।
10 Mar 2022, 07:11:20 PM IST
पंजाब की सभी सीटों पर नतीजे घोषित
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 की सभी सीटों के नतीजे आ चुके हैं। भारत चुनाव आयोग द्वारा जारी नतीजों के मुताबिक आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। नतीजों को देखें तो इन चुनावों में ‘आप’ दिल्ली से बाहर अपनी पकड़ मजबूत करने में कामयाब हुई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने पंजाब की 117 सीटों में से 92 पर जीत चुकी है और एक पर आगे है।
अधिक जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें।
10 Mar 2022, 07:03:33 PM IST
पंजाब में इतिहास रच गई आप, बना खास रिकॉर्ड
पंजाब विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के साथ आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की राजनीति में नया रिकॉर्ड बनाया है। 1970 के दशक की शुरुआत से पंजाब की सत्ता में राज्य की दो प्रमुख पार्टियों कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के बारी-बारी आने का सिलसिला 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के उभरने के साथ ही टूट गया। आप ने यहां भगवंत मान के नेतृत्व में बंपर जीत हासिल की है।
अधिक जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें।
10 Mar 2022, 06:21:42 PM IST
चुनाव से पहले भ्रम फैलाया गया, पर नाकाम हुईं साजिशें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपने देखा होगा कि बीते 5 सालों में डबल इंजन की सरकार ने जिस तरह से यूपी में सुरक्षा देने का काम किया, उसे लोगों ने सराहा है। हमने जिस तरह से पीएम मोदी की लीडरशिप में विकास और कल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाया है, उसका परिणाम है कि आज जनता ने जातिवाद, वंशवाद की राजनीति को परास्त कर दिया है।
अधिक जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें।
10 Mar 2022, 06:19:36 PM IST
दोनों सीट पर नौसिखियों से हार गए चन्नी
निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, भदौड़ सीट से चन्नी को आप के प्रत्याशी लाभ सिंह उगोके ने 37,558 मतों से शिकस्त दी है। वहीं चमकौर साहिब सीट से मौजूदा मुख्यमंत्री को आप के चरणजीत सिंह ने 7942 मतों से पराजित किया है।
अधिक जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें।
10 Mar 2022, 06:15:53 PM IST
दोनों सीटों पर नौसिखियों से हार गए चरणजीत चन्नी
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह को गुरुवार को भदौड़ और चमकौर साहिब सीटों से आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवारों से शिकस्त का सामना करना पड़ा। चन्नी हाल के दिनों में पहले व्यक्ति हैं, जो मुख्यमंत्री रहते हुए चुनाव हार गए हैं।
अधिक जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें।
10 Mar 2022, 06:14:08 PM IST
यूपी फतह के बाद बोले योगी, यह एक महान मिसाल
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य में सात चरणों में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। यह एक महान मिसाल कायम करता है। हम जनता को निराश नहीं करेंगे और आगे भी प्रदेश में विकास की नई ऊंचाईयां छूएंगे।
10 Mar 2022, 06:12:42 PM IST
युवा नया इंकलाब लेकर आया है, प्रकाश सिंह बादल को हराने वाले गुरमीत बोले
लंबी सीट से अकाली दल के मुखिया और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को हराने पर आप के गुरमीत सिंह खुदियां ने कहा कि यह लोगों की जीत है। युवा नया इंकलाब लेकर आया है। पहले दिन से ही लोग मेरे साथ चल पड़े और मेरा साथ दिया।
10 Mar 2022, 06:09:31 PM IST
यूपी समेत चार राज्यों में भाजपा का परचमः योगी
उत्तर प्रदेश जीतने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश की विशालता को देखते हुए सबकी नजर यूपी पर है। हमें बहुमत से जिताने के लिए मैं लोगों का शुक्रगुजार हूं...प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम यूपी, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में सरकार बनाएंगे।
10 Mar 2022, 06:08:39 PM IST
58,206 मतों के अंतर से चुनाव जीते भगवंत मान
पंजाब के धुरी से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार और होने वाले सीएम भगवंत मान को संगरूर जिले में जीत का प्रमाण पत्र मिला। मान ने 58,206 मतों के अंतर से चुनाव जीता है।
10 Mar 2022, 06:07:00 PM IST
पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी को मिली अभूतपूर्व जीत- सीएम योगी
यूपी में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद सीएम योगी ने लखनऊ में भाजपा कार्यालय पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया। इस दौरान योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा को मिली जीत अभूतपूर्व है। सीएम योगी ने इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता को इस जीत का असली हकदार बताया।
10 Mar 2022, 05:48:44 PM IST
इस हार से हैरान हूं, न जाने क्यों भाजपा को जिता रही है जनता: हरीश रावत
हार के बाद हरीश रावत का दुख छलगा है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए, परिणाम बहुत आश्चर्यजनक हैं। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि इतनी भारी महंगाई के बाद, अगर यह जनता का जनादेश होता, तो लोक कल्याण और सामाजिक न्याय की परिभाषा क्या होती? इसके बाद 'बीजेपी जिंदाबाद' कहने वाले लोग मुझे समझ नहीं पाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमारी अभियान रणनीति अपर्याप्त थी और मैं इसे अभियान समिति के अध्यक्ष के रूप में स्वीकार करता हूं।
अधिक जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें।
10 Mar 2022, 05:47:35 PM IST
BJP की जीत पर अपर्णा यादव बोलीं- हिंदू-मुस्लिम, सिख-ईसाई सब के सब हैं भाजपाई
अपर्णा यादव ने कहा कि जो लोग तुष्टीकरण की राजनीति करते थे उन्हें मुंहतोड़ जवाब मिला है, मेरे विश्वास की प्रचंड जीत हुई है। जिस तरह से योगी जी ने इसे आत्मसात किया मुझे लगता है कि इससे अच्छी सरकार नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि आज मैं सिर्फ एक ही नारा दूंगी हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सब के सब हैं भाजपाई। हम 10 मार्च को 'जय श्री राम' के साथ सरकार बना रहे हैं...; तुष्टीकरण की राजनीति और जाति के आधार पर राज्य को बांटने वालों के लिए यह करारा जवाब है।
अधिक जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें।
10 Mar 2022, 05:45:23 PM IST
UP में बाबा की वापसी से 2024 के लिए मिला बड़ा संदेश
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वापसी के साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भी बड़ा संदेश मिला है। यूपी में जीत का मतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल 2024 के आम चुनाव से पहले सबसे अधिक आबादी वाले राज्य पर पूर्व बहुमत के साथ पार्टी का नियंत्रण रखने के लिए तैयार हैं। ऐसे इसलिए क्योंकि लोकसभा चुनाव उत्तर प्रदेश अहम भूमिका निभाता है। संसद में सबसे अधिक सांसद यहीं से जाते हैं।
अधिक जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें।