wife affair husband stabbed wife on the road died अफेयर का शक, सरेआम सड़क पर पत्नी को चाकुओं से गोदकर मार डाला, India News in Hindi - Hindustan
Hindi NewsIndia Newswife affair husband stabbed wife on the road died

अफेयर का शक, सरेआम सड़क पर पत्नी को चाकुओं से गोदकर मार डाला

  • बेंगलुरु में एक शख्स ने अफेयर के शक में सरेआम सड़क पर पत्नी की जान ले ली। दोनों पिछले चार साल से अलग रह रहे थे। आरोपी दिहाड़ी मजदूर है।

Ankit Ojha लाइव हिन्दुस्तानSun, 6 April 2025 10:31 AM
share Share
Follow Us on
अफेयर का शक, सरेआम सड़क पर पत्नी को चाकुओं से गोदकर मार डाला

बेंगलुरु से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अफेयर के शक में सरेआम सड़क पर ही पत्नी की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक आरोपी ने पत्नी को चाकू से गोद डाला। घटना शुक्रवार की है। बागेपल्ली का रहने वाला कृष्णप्पा उर्फ कृष्णा को आसपास के लोगों ने पकड़ लिया और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक रात के करीब 8 बजे शारदा काम करके घर वापस लौट रही थी। कृष्णप्पा ने पहले ही उसकी हत्या का प्लान बना रखा था। वह दो नए चाकू खरीदकर लाया था और घर से थोड़ी दूर सड़क किनारे शारदा के लौटने का इंतजार कर रहा था। इसके बाद उनसे चाकू से गर्दन पर वार करना शुरू कर दिया। शारदा ने भागने की कोशिश लेकिन कृष्णप्पा ने उसे बुरी तरह घायल कर दिया। वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ी।

आसपास मौजूद लोगों ने दौड़कर कृष्णप्पा को पकड़ा। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बताया गया कि कृष्णप्पा दिहाड़ी मजदूरी करता था। कृष्णप्पा की शादी को 17 साल हो गए थे और उनके दो बच्चे हैं। एक की उम्र 15 साल और दूसरे की 12 साल है। पुलिस ने बताया कि कृष्णप्पा को शारदा पर शक रहता था। उसे लगता था कि शारदा का किसी के साथ अफेयर चल रहा है। चार साल से वे दोनों अलग ही रहते थे।

उनका बेटा कृष्णप्पा के साथ बागेपल्ली में रहता था। वहीं बेटी अपनी मां शारदा के साथ रहती थी। मामले के जानकार लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले ही दोनों की बहस हुई थी। कृष्णप्पा को शक था कि शारदा जहां काम करती है वहीं किसी के साथ अफेयर है। इसको लेकर कई बार उनके बीच बहस और मारपीट हुई थी। इसके बाद ही शारदा अलग रहने लगी थी।

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।