delhi kondli two minor brothers drowned in canal one dead body recovered search operation all updates दिल्ली के कोंडली में दर्दनाक हादसा, नहर में नहाने गए दो सगे भाईयों की मौत, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi kondli two minor brothers drowned in canal one dead body recovered search operation all updates

दिल्ली के कोंडली में दर्दनाक हादसा, नहर में नहाने गए दो सगे भाईयों की मौत

दिल्ली पुलिस ने बताया कि उन्हें सुबह 7 बजे के आसपास एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने बताया कि उनके तीन बेटे रवि (15 साल),भीम (13 साल) और देव (11 साल) सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे। वे कोंडली नहर में नहाने लगे,जिनमें से दो लड़के रवि और भीम नहर में नहा रहे थे और देव बाहर ही बैठा था।

Utkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, दिल्लीWed, 28 May 2025 10:09 AM
share Share
Follow Us on
दिल्ली के कोंडली में दर्दनाक हादसा, नहर में नहाने गए दो सगे भाईयों की मौत

दिल्ली के कोंडली शहर में बनी नहर में नहाने गए दो सगे भाईयों की डूबने से मौत हो गई। तलाशी के बाद एक का शव मिल गया है,वहीं दूसरे भाई की तलाश जारी है। दूसरे किशोर की तलाश के लिए बोटक्लब व अन्य गोताखोरों की टीम जुटी हुई है। पुलिस को सूचना देने वाले ने बताया कि उसके तीन लड़के नहाने गए थे,जिसमें तीसरा बाहर ही इंतजार करने के चलते बच गया।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि उन्हें सुबह 7 बजे के आसपास एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने बताया कि उनके तीन बेटे रवि (15 साल),भीम (13 साल) और देव (11 साल) सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे। वे कोंडली नहर में नहाने लगे,जिनमें से दो लड़के रवि और भीम नहर में नहा रहे थे और देव बाहर ही बैठा था। नहाते हुए दोनों लड़के नहर में डूब गए।

पुलिस ने बताया कि दोनों किशोर दल्लूपुरा के भड़ाना मोहल्ला के रहने वाले हैं। गोताखोरों की मदद से एक लड़का,जिसका नाम रवि (15 साल) है, उसका शव मिल गया है जिसे एम्बुलेंस से एलबीएस अस्पताल भेजा गया है और दूसरे की तलाश जारी है।