Delhi Mayor election today, BJP's victory is certain as AAP leaves the field Delhi Mayor Election : दिल्ली मेयर चुनाव आज, AAP ने छोड़ा मैदान; 2 साल बाद MCD में फिर आएगा BJP का राज, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़Delhi Mayor election today, BJP's victory is certain as AAP leaves the field

Delhi Mayor Election : दिल्ली मेयर चुनाव आज, AAP ने छोड़ा मैदान; 2 साल बाद MCD में फिर आएगा BJP का राज

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव होगा। इसमें भाजपा की जीत तय मानी जा रही है क्योंकि ‘आप’ ने चुनाव में प्रत्याशी उतारे से मना कर दिया है। भाजपा की ओर से मेयर पद के लिए राजा इकबाल सिंह और डिप्टी मेयर पद के लिए जयभगवान यादव प्रत्याशी हैं।

Praveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली। हिन्दुस्तानFri, 25 April 2025 05:59 AM
share Share
Follow Us on
Delhi Mayor Election : दिल्ली मेयर चुनाव आज, AAP ने छोड़ा मैदान; 2 साल बाद MCD में फिर आएगा BJP का राज

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए शुक्रवार को चुनाव होगा। इसमें भाजपा की जीत तय मानी जा रही है क्योंकि आम आदमी पार्टी (आप) ने चुनाव में प्रत्याशी उतारे से मना कर दिया है। भाजपा की ओर से मेयर पद के लिए राजा इकबाल सिंह और डिप्टी मेयर पद के लिए जयभगवान यादव प्रत्याशी हैं।

ये भी पढ़ें:MCD में भाजपा की सरकार का रास्ता साफ, अब राजा सिंह का चलेगा इकबाल

‘आप’ ने किया बहिष्कार : आम आदमी पार्टी ने इस चुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। ‘आप’ का कहना है कि अब दिल्ली में भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार है। केंद्र और राज्य के अलावा अब एमसीडी में भी भाजपा बहुमत में है। ऐसे में भाजपा पूरी तरह से दिल्ली को संभाले। गुरुवार को ‘आप’ मुख्यालय पर प्रेसवार्ता कर पूर्व मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय, नेता सदन मुकेश गोयल और पार्षद अंकुश नारंग ने यह बातें कहीं।

भाजपा ने निशाना साधा : भाजपा के दिल्ली प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि क्रॉस वोटिंग की आशंका से डरकर ‘आप’ महापौर चुनाव से हट गई है। उनके पार्षद पार्टी लाइन से अलग चलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली को भाजपा का मेयर और साथ में ट्रिपल इंजन सरकार के विकास का अवसर मिलने जा रहा है।

क्या है एमसीडी का गणित

न्यूज एजेंसी भाषा की रिपोर्ट के अनुसार, एमसीडी में फिलहाल 238 पार्षद हैं और 11 सीट दिल्ली विधानसभा और एक सीट लोकसभा के लिए पार्षदों के निर्वाचित होने के कारण खाली हुई हैं।

भाजपा के पास कुल 250 में से अब 117 पार्षद हैं, जो 2022 में 104 थे। वहीं ‘आप’ के पार्षदों की संख्या 134 से घटकर 113 हो गई है। कांग्रेस के पास सिर्फ 8 सीट हैं।

मेयर चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल में 238 पार्षद, 10 सांसद (लोकसभा से सात और राज्यसभा से तीन) और 14 विधायक शामिल हैं। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने भाजपा के 11 और ‘आप’ के तीन विधायकों को निर्वाचक के रूप में नामित किया है।