delhi mcd two vacant posts of standing committee and ward committee election date announced know full details दिल्ली:इस डेट को होंगे MCD वार्ड समिति के चुनाव,स्थायी समिति के पदों पर भी फैसला, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi mcd two vacant posts of standing committee and ward committee election date announced know full details

दिल्ली:इस डेट को होंगे MCD वार्ड समिति के चुनाव,स्थायी समिति के पदों पर भी फैसला

अधिकारियों के अनुसार, नियम के तहत वार्ड समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष और वार्ड समिति से स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव दो जून को होगा। नोटिस के दस से 15 दिन के अंदर चुनाव संपन्न करना अनिवार्य होता है।

Utkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, राहुल मानव, नई दिल्लीMon, 19 May 2025 05:47 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली:इस डेट को होंगे MCD वार्ड समिति के चुनाव,स्थायी समिति के पदों पर भी फैसला

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की सभी 12 जोन की वार्ड समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद और प्रत्येक वार्ड समिति से स्थायी समिति के कुल 12 सदस्यों के चुनाव दो जून को होंगे। इस संबंध में निगम सचिव कार्यालय ने सोमवार को शाम चार बजकर 50 मिनट में नोटिस जारी कर दिया है। इन सभी के लिए 27 मई को निगम के सिविक सेंटर स्थित ए ब्लॉक में नामांकन दाखिल करने की तिथि तय की गई है।

अधिकारियों के अनुसार, नियम के तहत वार्ड समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष और वार्ड समिति से स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव दो जून को होगा। नोटिस के दस से 15 दिन के अंदर चुनाव संपन्न करनाअनिवार्य होता है। अब इस नोटिस के बाद वार्ड समिति से स्थायी समिति के सदस्य चुने जाने के बाद निगम की सबसे ताकतवर समिति, स्थायी समिति का भी जल्द गठन होने की उम्मीद है। इससे पहले भारत पाकिस्तान के तनाव के कारण 22 मई को निगम सचिव कार्यलय की ओर से वार्ड समिति के चुनाव कराने की तिथि को टाल दिया गया था।

निगम के पूर्व अधिकारियों ने बताया कि वार्ड समितियों के चुनाव के बाद निगम की अन्य महत्वपूर्ण 14 समितियों जैसे भवन निर्माण, शिक्षा से जुड़ी समितियों के गठन और स्थायी समिति के गठन का रास्ता भी साफ हो जाएगा। इससे निगम के स्थानीय स्तर और अन्य प्रशासनिक कामकाज भी बेहतर समन्वय के साथ होगा।

स्थायी समिति के कुल 18 सदस्य होते हैं। जिनमें से छह सदस्य सदन से चुने जाते है। बाकी 12 सदस्य वार्ड समिति से चुने जाते हैं। छह सदस्यों को वर्ष 2023 फरवरी में सदन में चुना गया था। जिसमें भाजपा और आम आदमी पार्टी के तीन -तीन सदस्य चुने गए थे। हालांकि,भाजपा के मुंडका से पार्षद गजेंद्र दराल भी सदन से स्थायी समिति के सदस्य चुने गए थे। लेकिन उनके मुंडका विधानसभा से विधायक बनने के बाद अब स्थायी समिति के एक सदस्य पद खाली हो गया है। इसके लिए फिर से जल्द चुनाव होंगे।